spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में Sahyog Shivir सिमरी सरकार भवन में 19 मई को, अधिकारियों को मिला खास निर्देश

spot_img
- Advertisement -

Sahyog Shivir: दरभंगा के सिंहवाड़ा में लगने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आम लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने के लिए आयोजित होने वाले इस शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए डीएम कौशल कुमार ने खुद मोर्चा संभाला और रविवार को मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

- Advertisement -

सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा

सिंहवाड़ा के सिमरी पंचायत सरकार भवन में आगामी 19 मई को प्रस्तावित Sahyog Shivir से पहले डीएम कौशल कुमार ने रविवार को तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ विक्रम भास्कर, सीओ नेहा कुमारी और एमओ आकांक्षा कुमारी से शिविर की व्यवस्थाओं और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों की सुविधाओं और जन समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या बताने या उसका समाधान पाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

- Advertisement -

विभिन्न विभागों के काउंटर और समस्याओं का समाधान

अधिकारियों ने डीएम को बताया कि इस जन Sahyog Shivir का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को बिना किसी परेशानी के उनकी समस्याओं का निदान उपलब्ध कराना है। इसके लिए शिविर में लगभग पन्द्रह विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग ट्राई-साइकिल, दाखिल-खारिज, कृषि संबंधित मामले, नलकूप और नलजल जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं और पंचायत से जुड़ी अन्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। डीएम ने पंचायत सरकार भवन सिमरी का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मौके पर मुखिया दिनेश महतो, सरपंच अशोक पासवान, पैक्स अध्यक्ष कारी यादव, पंसस गुड्डू यादव समेत कई पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में गूंजी 'शहीद सम्मान' की आवाज़, 'एक शाम शहीदों के नाम'... किसी नज़र को तेरा इंतजार आज भी है...ने मोहा मन
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud: फर्जी RTO चालान से ठगी, दो हुए शिकार, खाली हो सकता है आपका खाता!

Cyber Fraud: अब साइबर अपराधियों ने ठगी का नया पैंतरा खोज निकाला है। दरभंगा...

Bihar News: गौतम अडानी बिहार में करेंगे ₹60,000 करोड़ का निवेश, जानें पूरा प्लान? CM Samrat से की खास मुलाकात!

अडानी निवेश बिहार: गौतम अडानी ने बिहार के लिए बड़ा ऐलान किया है! देश...

Araria News: अररिया में ‘सनातन धर्म’ के अपमान पर भड़का आक्रोश, स्टालिन का फूंका पुतला, लगे ‘भारत छोड़ो’ के नारे

सनातन धर्म: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान...

Motihari News: मोतिहारी में एक तरफा प्यार में मर्डर, मेरी नहीं तो किसी की नहीं… शादी के 18 दिन बाद सनकी आशिक ने घोंटा...

मोतिहारी मर्डर: बिहार के मोतिहारी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।...