spot_img

Darbhanga Court: डकैती, अपहरण और आत्महत्या के मामलों में जमानत याचिकाएं खारिज

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Court: दरभंगा में न्याय की चौखट पर कई आरोपियों को निराशा हाथ लगी है। सिविल कोर्ट के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आदिदेव और प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की अदालतों ने अलग-अलग गंभीर मामलों में कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इन मामलों में रोड रॉबरी से लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने और अपहरण तक के आरोप शामिल हैं।

- Advertisement -

Darbhanga Court: जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आदिदेव की अदालत के महत्वपूर्ण फैसले

सिविल कोर्ट दरभंगा के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आदिदेव की अदालत ने सदर थानाकांड सं. 90/26 में रोड रॉबरी के आरोप में काराधीन सोनकी निवासी धर्मवीर सहनी और पतोर थानाक्षेत्र के बड़की दाईंग गांव के विवेक कुमार उर्फ विवेक कुमार यादव का नियमित जमानत आवेदन खारिज कर दिया है। इसके अतिरिक्त, एडीजे आदिदेव की कोर्ट ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या से जुड़े लहेरियासराय थानाकांड सं. 202/26 की आरोपी सरिता देवी उर्फ सरोज भारती का अग्रिम जमानत आवेदन भी खारिज कर दिया। साथ हीं, जानलेवा हमला के आरोप में दर्ज बिशनपुर थानाकांड सं. 03/26 के आरोपी मुस्तफापुर गांव के मुकेश पासवान की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की अदालत के निर्णय

वहीं, जिला एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की अदालत ने शादी की नीयत से एक 12 वर्षीय बालिका के अपहरण के आरोप में दर्ज फेकला थानाकांड सं. 22/26 के अभियुक्त निशांत लालदेव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके अलावा, कप प्लेट उद्योग स्थापित करने के नाम पर बैंक से लोन लेकर उद्योग स्थापित नहीं करने के आरोप में संस्थित नगर थानाकांड सं. 304/26 के आरोपी श्वेता नायक का अग्रिम जमानत आवेदन भी खारिज कर दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। Darbhanga Court में लंबित इन मामलों में न्याय प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर 'बड़ा 'बंपर इनाम' का खेल' खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt