back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

देवघर में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव, सेटरिंग का लकड़ी खोल रहे छह लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
देवघर में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव, सेटरिंग का लकड़ी खोल रहे छह लोगों की मौतदेवघर, देशज न्यूज। देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में रविवार को सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने पर रहस्यमय परिस्थितियों में छह लोगों की मौत हो गई। देवीपुर चौक के समीप एक मकान में टंकी का निर्माण हुआ था, आज ठेकेदार और परिजन दोनों मिलकर उसका सेटरिंग का लकड़ी खोलने के लिए टंकी में उतरे थे लेकिन अचानक गैस रिसाव से देखते ही देखते 6 लोगों की जान चली गई। ( six died due to gas leak from the toilet)
उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि इस हादसे में ठेकेदार सहित चार कर्मचारियों और घर के दो सदस्यों की मौत हुई है। मरने वाले लोगों में  देवीपुर बाजार निवासी ब्रजेश चंद्र बरनवाल, मिथलेश चंद्र बरनवाल, गोबिंद मांझी, बबलू मांझी, लालू मांझी शामिल हैं। ( six died due to gas leak from the toilet)
देवघर डीसी ने कहा कि फिलहाल घटना के संबंध में यही जानकारी मिली है कि यह सभी टंकी के अंदर लकड़ी खोलने के लिए गए थे और इसी क्रम में यह हादसा हुआ है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल में रखा गया है।उपायुक्त के निर्देश पर जांच शुरू की गयी है। ( six died due to gas leak from the toilet)
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धुरंधर 2 के सेट पर लापरवाही का तांडव: क्या वर्कर्स की जान की कीमत कुछ भी नहीं?

Dhurandhar 2 News: मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Madhubani News: खेल-खेल में कार में हुए कैद, 10 घंटे तक अटकी रहीं 2 मासूमों की सांसें, फिर पुलिस ने रचा इतिहास

Madhubani News: जब उम्मीद की डोर टूटने लगती है और सांसे थमने लगती हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें