मई,3,2024
spot_img

सुलगा बिहार: नवादा में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, घर में सोई चचेरी बहन से बलात्कार

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा,/बिहारशरीफ देशज न्यूज। बिहार सुलग रहा है। नवादा में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। वहीं, बिहार शरीफ में चचेरी बहन से ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के मांझवे ग्राम पहाड़ी बाबा चित्र घाटी रोड पइन में सोमवार को 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। बताया जाता है दुष्कर्म के बाद युवती का गर्दन तेज हथियार से काट कर फेंका गया है। पाइन के उपर लड़की का सैंडिल बरामद हुआ।

 

ऐसा लग रहा है कि कहीं दूसरे जगह से हत्या कर लाश सबूत मिटाने के लिए यहां फेक दिया गया है।  रोड से आने जाने वाले राहगीर की नजर पाइन में पड़ी।लोगो ने हिसुआ थाना को सूचित किया। तब एस आई लक्ष्मण यादव ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर बगल के गांव के सहयोग से शव को  हिसुआ थाना लाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Murder In Chapra | मॉर्निंग वॉक पर निकले ITI संचालक की गोली मारकर हत्या, थाना से 100 मीटर की दूरी पर Early Morning Sensation

 

लाकर मामले की जांच में जुटे है।शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा हॉस्पिटल भेज दिया है।शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि इस युवती की कहीं दूसरी जगह हत्याकर दी गई है। सबूत मिटाने के उद्देश्य लाश को नवादा जिला क्षेत्र में फेंकी गई है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

इधर, बिहारशरीफ के ही नालंदा जिले के हिलसा थाना के एक गांव मेरुत में मानवता  एक बार फिर शर्मसार हुई जहां  एक लड़के ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में हिलसा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। (nabada Reap with marderd 20 year old girl biharsharif crime news)

इसमें बताया गया कि चौदह वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली सो रही थी।पड़ोसी रिश्ते में चचेरा भाई रमेश मौका पाकर घर में घुस गया और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

यह घटना सोमवार की  सुबह छह बजे की है जब बच्ची के घरवाले धान की  निकौनी  करने खेत की  ओर गये थे. घटना की  सूचना बच्ची ने अपने घर वालों को दी तब परिजनों ने हिलसा थाना में  प्राथमिकी दर्ज करायी। (nabada Reap with marderd 20 year old girl biharsharif crime news)

इसके बाद हिलसा थाना पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची को मेडिकल जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया है। (nabada Reap with marderd 20 year old girl biharsharif crime news)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें