spot_img

Darbhanga News: दरभंगा बार एसोसिएशन ने पूर्व उपाध्यक्ष तंत्रनाथ ठाकुर को किया भावुक नमन, कहा -“पुण्यतिथिक अवसर पर अधिवक्ता गण ध्यान धरु, तंत्रनाथ ठाकुर जी अपने पुष्पांजलि स्वीकार करु”

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Bar Association: शुक्रवार को दरभंगा जिला बार एसोसिएशन में एक भावुक कर देने वाला पल आया, जब पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय तंत्रनाथ ठाकुर की पांचवीं पुण्यतिथि पर वकीलों ने उन्हें याद किया। इस मौके पर उनके जीवन और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

- Advertisement -

दरभंगा बार एसोसिएशन ने किया भावपूर्ण आयोजन

दरभंगा जिला बार एसोसिएशन भवन में अधिवक्ता रामवृक्ष सहनी की अध्यक्षता में यह पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मैथिली कवि सह अधिवक्ता श्याम बिहारी राय की कविता “पुण्यतिथिक अवसर पर अधिवक्ता गण ध्यान धरु, तंत्रनाथ ठाकुर जी अपने पुष्पांजलि स्वीकार करु।” से हुआ, जिसने सभी को भावुक कर दिया। इस अवसर पर मौजूद सभी वकीलों ने श्रद्धांजलि दी और स्वर्गीय ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

स्वर्गीय ठाकुर का प्रेरणादायी व्यक्तित्व

उनके जीवन वृत्तों पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि स्वर्गीय तंत्रनाथ ठाकुर दो बार दरभंगा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे। वे अपने मृदुल स्वभाव और नए अधिवक्ताओं के लिए आजीवन प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने हमेशा युवा वकीलों को मार्गदर्शन दिया और उन्हें न्यायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 1845 में बने दरभंगा Mukhtarkhana Bhawan के संरक्षण को लेकर वकीलों ने भरी हुंकार, लिया बड़ा फैसला

उपस्थित गणमान्य वकीलों ने अर्पित किए पुष्प

इस भावुक मौके पर पूर्व पीपी श्याम किशोर प्रधान, अधिवक्ता पवन कुमार चौधरी, राजीव रंजन ठाकुर, विजय नारायण चौधरी, अमरनाथ झा, रमणजी चौधरी, अरण कुमार मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, विष्णुकांत चौधरी, लोकेश कुमार झा, मनोज कुमार झा, लिपिक विनय झा, संतोष कुमार सिन्हा सहित भारी संख्या में वकीलों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: खुशखबरी! शिक्षकों की ट्रांसफर नीति में बड़े बदलाव, पढ़िए – TRE-4 का इंतजार और नए ऐलान

बिहार शिक्षक भर्ती: बिहार सरकार ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा...

Darbhanga News: बेनीपुर में शराब जब्ती: खाई में पलटकर फरार हुए तस्कर, अल्टो से मिली विदेशी शराब की बड़ी खेप

शराब जब्ती: बेनीपुर (दरभंगा) में फिर एक बार पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर...

Darbhanga News: Cricket Dispute: दरभंगा में क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक मोड़, पत्थरबाजी, पुलिस बल तैनात

Cricket dispute: बिहार के दरभंगा ज़िले के सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में चार घंटे चला हाई टेंशन टावर रेस्क्यू, मूक-बधिर किशोरी सुरक्षित उतारी गई

हाई टेंशन टावर रेस्क्यू: बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा में शुक्रवार को ऐसा...