
सीसीटीवी कैमरा: जाले नगर परिषद में अब चोरों की खैर नहीं! इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जल्द ही पूरे क्षेत्र में 40 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे, जिससे अपराधियों पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी।
सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
जाले नगर परिषद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम शुरू हो गया है। मुख्य पार्षद पिंटु मेहता ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के कुल 40 स्थानों पर ये कैमरे स्थापित किए जाएंगे। कार्यपालक पदाधिकारी सुन्दरम सानंद ने जानकारी दी कि यह निर्णय पिछली बोर्ड बैठक में पार्षदों द्वारा उठाई गई मांग के बाद लिया गया है। पार्षदों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सीसीटीवी लगाने की मांग की थी। इसके बाद मुख्य पार्षद ने एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
कहां-कहां लगेंगे कैमरे और लोगों की प्रतिक्रिया
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि खेसर महाराणा प्रताप चौक और मध्य विद्यालय खेसर के समीप सीसीटीवी कैमरे के लिए खंभा गाड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। खंभे गाड़ते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मजदूरों से इस बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और रात के समय लोग खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/








You must be logged in to post a comment.