
संपत्ति कुर्की: बेनीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अदालत के सख्त आदेश पर बहेड़ा पुलिस ने एक अभियुक्त के घर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई ऐसे फरार अभियुक्त के खिलाफ की गई है, जो लंबे समय से कानून से आंख-मिचौनी खेल रहा था।
बेनीपुर में रविवार को बहेड़ा थाना पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट के निर्देश पर महिनाम गांव निवासी मोहम्मद हैदर के घर पर संपत्ति कुर्की की है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 73/25 के अभियुक्त मोहम्मद हैदर के खिलाफ की गई। पहले पुलिस ने अभियुक्त के घर पर इस्तेहार चिपकाकर आत्मसमर्पण करने को कहा था, लेकिन जब वह पेश नहीं हुआ, तो न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की-जब्ती वारंट जारी कर दिया।
क्यों हुई संपत्ति कुर्की की कार्रवाई?
प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मोहम्मद हैदर थाना कांड संख्या 73/25 में नामजद था और न्यायालय से जारी इस्तेहार के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं कर रहा था। इसके बाद बेनीपुर एसीजेएम न्यायालय ने महिनाम निवासी इस फरार अभियुक्त के खिलाफ कुर्की-जब्ती वारंट जारी किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इसी आलोक में पुलिस ने रविवार को उसके घर पर जाकर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस की आगे की रणनीति
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। न्यायालय के आदेशों का पालन न करने वालों पर कानून का डंडा ऐसे ही चलता रहेगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं उन लोगों को भी संदेश गया है, जो अपराध करके कानून से बच निकलने की कोशिश करते हैं।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







