spot_img

#SushantSinghRajputCase: शिवसेना नेता Sanjay Raut के बदले सुर, कहा सुशांत हमारे बेटे जैसा, मौत के कारणों का पता चले

spot_img
- Advertisement -

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के मामले में चल रही जांच को लेकर हमेशा से हमलावर रहने वाले शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के आज सुर बदले हुए नजर आए. सुशांत के परिवार पर हमेशा से आरोप लगाने वाले संजय राउत आज उनके साथ खड़े नजर आए और कहा कि सुशांत हमारे बेटे जैसा था और परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं.

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि सुशांत के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा.  बॉलीवुड मुंबई का परिवार है. हमारी क्या दुश्मनी होगी? यहां तक कि हम चाहते हैं कि उसके परिवार को न्याय मिले. हम चाहते हैं कि उनकी मौत के पीछे का राज सामने आए.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सकता है. सुशांत सिंह राजपूत का शव बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित उनके फ्लैट में मिला था. इस पूरे मामले में बॉलीवुड भी दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है. यही नहीं सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय की प्रेग्नेंसी: ‘पूकी मॉम टू बी’ ने दिखाया मार्च का बेबी बंप, फैंस हुए दीवाने!

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से एक दिल छू लेने वाली...

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को रौंदा, समीर रिजवी और स्टब्स का तूफान

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के...