back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

पूर्व उपमहापौर बदरे आलम को मिली राजद प्रदेश महासचिव की कमान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्व उपमहापौर बदरे आलम को मिली राजद प्रदेश महासचिव की कमान

- Advertisement -

दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा शहर के पूर्व उपमहापौर व वरिष्ठ राजद नेता बदरे आलम बदर को राजद प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से स्थानीय राजद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता की मौजूदगी में पूर्व मंत्री व राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बदरे आलम बदर को प्रदेश महासचिव व मोजे सदाय को प्रदेश सचिव की कमान राजद कार्यालय में सौंपी। युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बदरे बाबू सामाजिक न्याय के प्रतिबद्धित पक्षधर रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीति के  शुरुआती दिनों से ही गरीब ,वंचित शोषित व अकलियतों के हितकारी कार्यो में सहभगिता निभाने का काम किया है।

- Advertisement -

पूर्व उपमहापौर बदरे आलम को मिली राजद प्रदेश महासचिव की कमान

- Advertisement -

श्री बदरे को प्रदेश महासचिव बनाए जाने से सामाजिक न्याय धर्मनिरपेक्षता के अगुवा राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के विचारधाराओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब गुरबो तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्हें पार्टी में प्रदेश पदाधिकारी बनाए जाने से पार्टी में जमीं से जुड़े कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों की भी भागीदारी व्यापक संख्या में बढ़ेगी। वहीं, प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर बदरे आलम ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन जन पहुंचा गरीब गुरबों के नेता लालू प्रसाद के सामाजिक न्यायिक व्यवस्था समाज मे स्थापित करने का सपना पूरा करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर राजद नेता अशरफ दुलारे, प्रतीक झा, नवीन कुमार ने बधाई दी है। वहीं, हर वर्ग के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी दौड़ गई है।

पूर्व उपमहापौर बदरे आलम को मिली राजद प्रदेश महासचिव की कमान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market हाहाकार: निवेशकों के 7.55 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्या है गिरावट की मुख्य वजह?

Stock Market: तीन दिनों की लगातार बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते...

PhonePe ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक सुविधा वाला UPI Payment, 5000 तक का भुगतान अब एक टच से!

UPI Payment: डिजिटल भुगतान के बढ़ते दायरे में फिनटेक कंपनियों का नवाचार लगातार जारी...

छोटे बच्चों की पढ़ाई बनेगी मजेदार: NCERT e-Magic Box ऐप से AI करेगा बच्चों का मार्गदर्शन

NCERT e-Magic Box: आज के डिजिटल युग में, बच्चों की शिक्षा को केवल किताबों...

Munger News: ₹1500 ने ली युवक की जान, उधार के पैसे मांगना पड़ा महंगा, सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

Munger News: इंसानियत की कीमत जब चंद रुपयों से भी सस्ती हो जाए, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें