spot_img

Darbhanga News: अलीनगर Nawah Sankirtan भक्तिमय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य मंगलमय समापन, नामचीन कलाकारों ने बिखेरी सुर लहरी, हजारों भक्त हुए शामिल, भवानी झा ने मन मोहा

spot_img
- Advertisement -

Nawah Sankirtan: अलीनगर के नावानगर गांव में नौ दिनों तक चला भक्ति और आस्था का महापर्व नवाह संकीर्तन अब समाप्त हो गया है। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 17 मई से शुरू हुआ यह आयोजन मंगलवार को संपन्न हुआ, जिसमें नामधुन संकीर्तन के महामंत्र “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे” की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्ति में लीन हो गया।

- Advertisement -

पूरा दिन और रात, संकीर्तन स्थल से निकल रही नामधुन से नावानगर गांव का हर कोना गूंज रहा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडली अपनी मधुर धुनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही थीं, जिन्हें सुनने के लिए चारों ओर से लोग स्वतः ही पूजा स्थल की ओर खींचे चले आते थे। यहां पहुंचकर लोग कीर्तन मंडलियों के साथ बैठकर नामधुन संकीर्तन में पूरी तल्लीनता के साथ मग्न हो जाते थे। यह कीर्तन अलीनगर प्रखंड के नावानगर गांव स्थित विषहारा भगवती मंदिर पर आयोजित किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News बड़ी खबर: बेनीपुर के इस स्कूल में अब कॉमर्स की भी पढ़ाई, बिहार बोर्ड ने दिया आदेश!

भक्तिमय नवाह संकीर्तन का अदभुत नजारा

इस नवाह संकीर्तन में आसपास के सभी गांवों की कीर्तन मंडलियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया था। कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर ध्वनि से लोगों को मंत्रमुग्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इनमें कोथुॅ, आधारपुर, रूपनगर, नवटोल, नरमा, मिल्की, दाँथ, देउरी, अंदौली समेत कई गांवों की कीर्तन मंडली ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कीर्तन का आयोजन समस्त ग्रामवासियों की ओर से किया गया था, जिन्होंने आगंतुक कीर्तन मंडलियों के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी। माता विषहारा भगवती के दिलौरी स्थान में, जो गांव के पूर्वी छोर पर स्थित एक रमणीय स्थान है, यह आयोजन संपन्न हुआ। गांव के प्रमुख लोगों जैसे रामनाथ झा, किशोरी झा, पप्पू झा, ओम झा, श्रीराम झा, रामकुमार मंडल, हरे राम झा, सुरेश झा समेत समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। विशेष रूप से रात्रि 9 बजे के बाद आयोजित भगवती की आरती का मनोरम दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहता था, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहते थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में 'लिंग त्रुटि' | ये क्या हो रहा है? 6 महीने से बोर्ड पर गलत नाम, दुर्गा पूजा में भी अंधेरा!

समापन समारोह में कलाकारों और संत का आगमन

नवाह यज्ञ का समापन मंगलवार दोपहर को हुआ। समापन कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए मैथिली कलाकार भवानी झा और सोनू दरभंगिया की टीम ने पहुंचकर अपनी सुर-लहरियों से चार चांद लगा दिए। वहीं, मिथिला के महान संत राम उदित दास मौनी बाबा ने भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। नवाह के समापन पर काफी संख्या में ब्राह्मण और कुमारी भोजन का भी आयोजन किया गया, जो इस धार्मिक अनुष्ठान की एक महत्वपूर्ण परंपरा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन! हत्या, लूट, अपहरण के 18 आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews