मई,19,2024
spot_img

Bihar- झंडोत्तोलन में केरोसिन डाल महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, कहा रिश्तखोर है पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img

गोपालगंज, देशज न्यूज। गोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के दौरान फुलवरिया थाने के दुबे बतरहां के निवासी भृगुनाथ तिवारी की पत्नी गौतम देवी ने केरोसिन का गैलेन शरीर पर उड़ेल कर खुदकुशी की कोशिश की। कहा, रिश्वतखोर पुलिस मेरी बेटी के अपहरणकर्ताओं को दो लाख लेकर छोड़ दिया।

मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे रोक दिया। महिला का कहना था, फुलवरिया व नगर थाने में भी शिकायत के बाद भी 22 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण नगर थाने के पोस्ट ऑफिस चौक के पास से करने की

एफआइआर तक दर्ज नहीं की गई।  मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता से काम लेते हुए महिला को बचा लिया। बाद में पुलिस पीड़ित महिला को नगर थाने लेकर आई।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

महिला ने डीएम व एसपी के सामने नगर थाने के इंस्पेक्टर पर दो लाख रुपए लेकर अपहर्ताओं को छोड़ने का आरोप लगाया। कहा, पहले ही इस बात की चेतावनी दी थी, वह स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर आत्मदाह कर लूंगी। वहीं, डीएम अरशद अजीज ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें