Patna Encounter: बिहार में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एक दिन पहले खगड़िया में हाफ एनकाउंटर के बाद अब राजधानी पटना से भी ऐसी ही एक बड़ी खबर सामने आई है। मसौढ़ी में कुख्यात अपराधी अजय पासवान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया है।
पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा गांव में बुधवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश अजय पासवान के पैर में गोली लगी है। जख्मी अजय पासवान को तुरंत मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अजय पासवान के एक साथी सरवन को भी गिरफ्तार किया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
कैसे हुआ Patna Encounter?
पुलिस के मुताबिक, अजय पासवान और उसके साथी 10 दिन पहले हुए 27 लाख रुपये की कैश वैन लूट के मामले में शामिल थे। पुलिस इस मामले में शामिल अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान चरमा गांव में पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय पासवान के पैर में गोली लग गई।
अजय पासवान मूल रूप से मनेर का रहने वाला बताया जा रहा है और वह कई आपराधिक वारदातों में वांछित था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। यह कार्रवाई पटना पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। बता दें कि इस कैश वैन लूट मामले में पुलिस पहले भी एक अन्य आरोपी का Half Encounter कर चुकी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
बिहार में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा
हाल के दिनों में बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को खगड़िया में भी एक अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मारकर पकड़ लिया था। पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







