spot_img

ग़ज़बे है नेताजी!…TMC नेता ने खेत में छुपाई ‘ मुद्रा ‘, खुदाई में 500 के नोटों का अंबार रातभर चली गिनती, मिले 2.24 करोड़…

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल नेता दीपंकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पाट के खेत से 2.24 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की है, जिससे आवास योजना घोटाले से जुड़े आरोपों को बल मिला है और इलाके में हड़कंप मच गया है।

spot_img
- Advertisement -

West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार नेता दीपंकर भट्टाचार्य से जुड़े एक मामले में पुलिस ने पाट के खेत से 2 करोड़ 24 लाख रुपये की भारी नकदी बरामद की है। यह बरामदगी आवास योजना घोटाले से आरोपों के बाद हुई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

करोड़ों की नकदी बरामदगी का पूरा मामला क्या है?

पुलिस ने सोमवार को तृणमूल नेता दीपंकर भट्टाचार्य को कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार किया था। उस दौरान भी उनके पास से करीब 80 लाख रुपये बरामद हुए थे। मंगलवार को अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को दीपंकर को साथ लेकर तृणमूल कार्यालय के पास स्थित एक जमीन पर छापेमारी की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Supreme Court News: कॉलेजियम का बड़ा फैसला, बिहार के लाल मुजफ्फरपुर के जस्टिस चंद्रशेखर SC जज बनने की कतार में

वहां पाट के खेत में एक जगह खुदाई करने पर बैगों में भरी भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से नकदी से भरे चार ट्रॉली बैग और एक बोरा जब्त किया। बुधवार शाम से शुरू हुई नोटों की गिनती पूरी रात चलती रही। बैंक कर्मियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में चार बार गिनती के बाद पुलिस ने गुरुवार तड़के कुल 2 करोड़ 24 लाख रुपये बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बैगों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां थीं।

आवास योजना घोटाले से जुड़ रहे हैं तार

यह अकेली बरामदगी नहीं है। सोमवार रात दीपंकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद बादुड़िया नगरपालिका के एक बंद पड़े कंप्यूटर सेंटर से भी करीब चार हजार सरकारी तिरपाल और 80 लाख रुपये बरामद किए गए थे। स्थानीय स्तर पर आरोप लग रहे हैं कि यह बरामद राशि आवास योजना से जुड़े बड़े घोटाले या अवैध वसूली से जुड़ी हो सकती है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Rashifal News: चंद्र गोचर से आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना भविष्यफल

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और जल्द ही कई और लोगों से पूछताछ की जा सकती है। यह घटना पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Crime News: दलसिंहसराय में पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या, घर से 200 मीटर पर केवटा कागपुर चौर में मिली लथपथ लाश!

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में एक पेट्रोल पंप कर्मी का शव घर से कुछ ही दूर संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई ह

Bihar Adhikari News: 14 अंचलाधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचारियों पर बड़ा एक्शन, हड़कंप!

Bihar Adhikari News: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 14 अंचलाधिकारियों पर गाज गिराई है। वेतन वृद्धि रोकने से लेकर निलंबन औ

Gaya Crime News: ज्वेलरी व्यवसायी को गोली मारी, 45 लाख लूटे; इलाके में हड़कंप

Gaya Crime News: गुरारू में ज्वेलरी व्यवसायी प्रभाकर बरनवाल को गोली मारकर 45 लाख रुपये के जेवर और नकदी लूटी गई। घटना से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश, पुलिस जा

Bihar School News: सरकारी स्कूलों में 1 जून से लगेगा समर कैंप, कमजोर छात्रों की पढ़ाई पर बड़ा फैसला

बिहार के सरकारी मध्य विद्यालयों में 1 जून से समर कैंप शुरू होगा। शिक्षा विभाग की पहल का उद्देश्य 5वीं और 6ठीं के कमजोर छात्रों की शैक्षणिक नींव मजबूत करना है। प