spot_img

#CrimeInBihar रोहतास में ताबड़तोड़ फायरिंग, सिक्योरिटी कंपनी के दो गार्ड को लगी गोली

spot_img
- Advertisement -

रोहतास: बिहार के रोहतास जिला के अकोढ़ीगोला में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दो लोगों को जख्मी कर दिया. अपराधियों ने निजी सिक्योरिटी कंपनी (Security Guards) के दो गार्ड को गोली मार दी. घायल ब्रजेश सिंह तथा विनय कुमार सिंह को इलाज के लिए अकोढ़ीगोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया है. ब्रजेश सिंह के पैर में गोली लगी है, जबकि विनय के कंधे में गोली लगी है. बताया जाता है कि अकोढीगोला में एक निजी सिक्योरिटी कंपनी का कार्यालय हैं. उसी कार्यालय के पास कुछ सिक्योरिटी गार्ड अपना वेतन लेने के लिए खड़े थे, इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश हथियारबंद अपराधी आए तथा ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. फायरिंग होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे. इस फायरिंग में दो सिक्योरिटी गार्ड को गोली लग गई. दोनों की स्थिति सामान्य है.

- Advertisement -

क्या कहते हैं घायल
इस गोलीबारी में घायल ब्रजेश सिंह एवं विनय कुमार सिंह ने बताया कि नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. वो लोग कुछ समझ नहीं पाए. आनन-फानन में बेतरतीब इधर-उधर भागने लगे इसी भगदड़ में उन लोगों को गोली लग गई. दहशत के मारे वो लोग बेहोश हो गए. स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले जाकर उन दोनों को भर्ती कराया. अपराधी किस मकसद से आए थे तथा अंधाधुंध फायरिंग के पीछे उनका क्या इरादा था? कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है.

IMG_0073.JPG
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey