Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर इन दिनों ‘रेड अलर्ट’ जैसी स्थिति बनी हुई है। गर्दनीबाग स्थित नगर निगम के गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को हटाने में हुई देरी अब विमान सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। एयरपोर्ट के पास पक्षियों की बढ़ती भीड़ के कारण ‘बर्ड हिट’ का जोखिम लगातार बढ़ रहा है, जो कभी भी एक गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
मंडराता ‘बर्ड हिट’ का खतरा क्यों है इतना गंभीर?
पटना के गर्दनीबाग स्थित नगर निगम के गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को हटाने की कवायद एक वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। अब ऐसे में इसके एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों की बढ़ती मौजूदगी ने विमान सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। कब कोई बड़ा हादसा ना हो…मानसून की दस्तक के साथ ‘बर्ड हिट’ का खतरा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, और यह सोचनीय है।
गर्दनीबाग स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर रोजाना बड़ी मात्रा में कचरा जमा होता है। कचरे की वजह से यहां कौआ, चील, गिद्ध समेत कई पक्षियों का जमावड़ा लगा रहता है। अब ऐसे में पक्षी अक्सर उड़ान भरते और उतरते विमानों के मार्ग में पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है। पटना एयरपोर्ट देश के व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल है, जहां प्रतिदिन 80 से अधिक विमानों का संचालन होता है। ऐसे में एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों की बढ़ती गतिविधियां विमान परिचालन के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं।
निगम की लापरवाही और बैठकों में सिर्फ चर्चा
पिछले एक वर्ष में एयरपोर्ट पर्यावरण समिति की कम से कम तीन बैठकों में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया। पटना नगर निगम को गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को एयरपोर्ट क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की समय-सीमा भी दी गई थी, लेकिन अब तक यह काम पूरा नहीं हो सका है। नगर निगम के अनुसार गर्दनीबाग में 11.42 करोड़ रुपये की लागत से नया गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन विकसित किया जा रहा है। परियोजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। विभाग से अतिरिक्त राशि की मांग की गई है और धनराशि मिलते ही दो महीने के भीतर शेष कार्य पूरा करने का दावा किया गया है।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।







