Madhubani DM News: मधुबनी जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रतिष्ठित फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ राष्ट्रीय सर्वेक्षण में बिहार में पहला और पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि न केवल जिलाधिकारी की दूरदर्शी कार्यशैली, नवाचार और उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि मधुबनी जिले के समर्पित प्रशासनिक तंत्र और जनता के सहयोग की भी बड़ी सफलता है।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
DM के मूल्यांकन के 10 प्रमुख मानक
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देशभर के लगभग 800 जिलों के जिलाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और जनकेंद्रित प्रशासन के लिए देश के शीर्ष अधिकारियों में स्थान दिया गया। इस मूल्यांकन के लिए 10 प्रमुख मानकों का उपयोग किया गया, जिनमें शामिल हैं:
- उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता
- प्रभावी गवर्नेंस
- नवाचार
- जवाबदेही
- संकट प्रबंधन
- जनसंपर्क
- विकासोन्मुख सोच
- संवेदनशीलता
- व्यवहार कुशलता
- त्वरित निर्णय क्षमता
Madhubani DM News: आनंद शर्मा के नेतृत्व में मिलीं राष्ट्रीय उपलब्धियां
श्री आनंद शर्मा के नेतृत्व में मधुबनी ने बीते वर्षों में प्रशासनिक नवाचार, डिजिटल गवर्नेंस, पंचायत सशक्तिकरण, निर्वाचन प्रबंधन, शिकायत निवारण, भूमि प्रबंधन तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके द्वारा विकसित “मधुबनी फर्स्ट डैशबोर्ड” ने प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही को नई दिशा दी है, जिससे योजनाओं की रीयल टाइम मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।
उनके नेतृत्व में मधुबनी को वर्ष 2026 में राष्ट्रपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार तथा पूर्व में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जैसी राष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं। जिले में सुशासन, पारदर्शिता, तकनीक आधारित प्रशासन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहना हो रही है।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंआप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
“यह सम्मान मधुबनी जिले का सम्मान है”: DM आनंद शर्मा
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को बधाई दी है। फेम इंडिया पत्रिका ने अपने विशेष अंक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा को “दूरदर्शी” श्रेणी में प्रमुख स्थान देते हुए उन्हें ऐसे प्रशासक के रूप में वर्णित किया है, जिन्होंने प्रशासन को केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित न रखकर उसे जनविश्वास और सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया है। जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय मधुबनी की जागरूक जनता, जिला प्रशासन की पूरी टीम, जनप्रतिनिधियों तथा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे मधुबनी जिले का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती है तथा जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।उन्होंने अंत में कहा, “बिहार में प्रथम और देश में तृतीय स्थान की यह उपलब्धि मधुबनी के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान उस विश्वास, समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जिसके बल पर मधुबनी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।”








You must be logged in to post a comment.