spot_img

Darbhanga Crime News: दरभंगा एयरपोर्ट के रसोइए की संदिग्ध मौत, सीतामढ़ी के परिजनों ने कहा – पुलिस करे निष्पक्ष जांच

दरभंगा एयरपोर्ट निर्माण स्थल पर काम करने वाले रसोइये की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मौत की परिस्थितियों पर उठ रहे सवालों के बीच परिजन जहां कंपनी से मुआवजे की आस लगाए हैं, वहीं पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: दरभंगा एयरपोर्ट के रसोइए की संदिग्ध मौत, सीतामढ़ी के परिजनों ने कहा – पुलिस करे निष्पक्ष जांच। नहीं दी गई सही से कोई जानकारी। पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए। जांच तेज।

- Advertisement -

दरभंगा में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में कार्यरत एक रसोइये करीब पचास साल के सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी अजय कुमार चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों में गहरा सदमा है। उन्होंने मौत पर सवाल उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Engineering News: छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा DCE, 3D प्रिंटिंग इंटर्नशिप शुरू

मौत की खबर और परिजनों का दर्द

परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से निर्माण कार्य करा रही कंपनी में कार्यरत थे और मजदूरों के लिए भोजन बनाने का काम करते थे। मृतक के पुत्र लक्ष्मण कुमार चौधरी ने बताया कि कंपनी के टाइमकीपर ने फोन कर उनके पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। कुछ देर बाद दोबारा फोन कर मौत की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर परिजन जब दरभंगा पहुंचे, तो उन्हें दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर कंपनी की एंबुलेंस में शव रखा मिला। इस अचानक और अस्पष्ट खबर से परिवार टूट गया।

Darbhanga Crime News: पुलिस जांच और परिजनों के आरोप

परिजनों का आरोप है कि उन्हें मौत की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसी कारण उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। उनका कहना है कि अजय कुमार चौधरी कंपनी में कार्यरत करीब पंद्रह लोगों का भोजन तैयार करते थे। लंबे समय से वहां काम कर रहे थे। ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ने और फिर मौत की खबर उन्हें हजम नहीं हो रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। निर्माण कंपनी के प्रशासनिक विभाग से जुड़े कर्मी ने बताया कि अजय कुमार चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga University News: LNMU अर्थशास्त्र विभाग में डॉ.रवीन्द्र नाथ तिवारी बने विभागाध्यक्ष, नई जिम्मेदारी से उम्मीदें

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शहर में बिजली कटौती: 1 जून को इन इलाकों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानें पूरा शेड्यूल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Road Accident: तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत, दो घायल; गांव में पसरा मातम

Madhubani Road Accident: मधुबनी में निर्मली-किसनी पट्टी लिंक रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। तेज रफ्तार कार अनियंत

Sitamarhi Train News: दरभंगा-पाटलिपुत्र MEMU को राहत, बाजपट्टी-डुमरा में मिला ठहराव

सीतामढ़ी ट्रेन न्यूज़: समस्तीपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब दरभंगा-पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी (15507/15508) बाजपट्टी और डुमरा स्टेश

Darbhanga News: दरभंगा में जेसीबी के गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम

दरभंगा के घनश्यामपुर में जेसीबी से बने गहरे गड्ढे में डूबने से 8 साल की बच्ची साभा कुमारी की दुखद मौत हो गई। सहेलियों संग बकरी चराने गई बच्ची नहाते समय हादसे का

Darbhanga Bride Death News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले- ‘संतान न होने पर की हत्या’

दरभंगा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर संतान न होने के कारण हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी।