spot_img

#BiharNews-बेगूसराय में गोलियों की बौछार कर 50 लाख के जेवरात, पटना में 2 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय/पटना, देशज न्यूज। अपराधियों ने दिनदहाड़े बेगूसराय व पटना में लूट  की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर बेगूसराय में एक जेवर दुकान से लाखों के जेवरात लूट लिए हैं वहीं राजधानी पटना से सटे मनेर में अपराधियों ने  शुक्रवार को एफसीआई कर्मचारी से दो लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में   तेघड़ा बाजार में अपराधी गोलियां चलाते रहे और महज 500 मीटर दूर स्थित थाने में मौजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी व दुकान से करीब 50 लाख से अधिक के जेवारत लूटकर अपराधी चलते बने। लूट की वारदात महज थाना से 500 मीटर की दूरी पर दिन के 2:30 से 3:00 के बीच दी गई।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

 

लूट के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग  भी की। गनीमत यह, दुकानदार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया है। अपराध की इस घटना के बाद जहां लोगों में दहशत है वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

वहीं,मनेर थाना क्षेत्र के आजादनगर की है। पुलिस के अनुसार कर्मचारी बैंक से पैसे निकालकर जा रहा था, तभी अपराधियों ने उसे लूट लिया ।  सूचना देने के एक घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित शंकर साव का कहना है कि पुलिस जब पहुंची तब तक अपराधी यहां से फरार हो गए थे। बताते चलें कि यहां पर ही कुछ दिन पहले अपराधियों ने एक व्यवसायी से तीन लाख रुपए लूट लिए  थे । घटना के दो सप्ताह के बाद भी पुलिस इस मामले संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey