spot_img

आशा इसी आस में बनेंगे सरकारी सेवक, तब तक कार्य बहिष्कार

spot_img
- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। आशा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सीएचसी केवटी रनवे के मुख्य दरवाजे पर एक सप्ताह से जारी  प्रदर्शन के बाद सोमवार को आशा उमा देवी के नेतृत्व में रैली निकाली। दर्जनों आशा, ममता कोरियरों ने  बारह सूत्री मांगों के समर्थन में रैली निकालकर मुख्यालय केवटी चौक, रनवे चौक पर पहुंचकर फिर लौटकर सीएचसी पहुंची। दस दिनों से आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। आशा, ममता कुरियरों ने मुख्य मांगों पर जोर देते कहा कि सरकार चौदह वर्षों से हमलोगों को प्रोत्साहन पर कार्य ले रही है। अब सरकारी सेवक धोषित कर सभी सुविधा बहाल करे।वहीं रैली लौटकर सीएचसी पहुचकर सभा में बदल गई।

आशा इसी आस में बनेंगे सरकारी सेवक, तब तक कार्य बहिष्कार

- Advertisement -

इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार शाही की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार चिकित्सा व जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामतपेश्वर यादव ने कहा कि आशा, ममता, कुरियरों को प्रोत्साहन भत्ता पर अब तक सरकार कार्य ले रही है।सरकार की दोहरी नीति अब नहीं चलेगी जब तक सरकार आशा संघर्ष मोर्चा के बारह सूत्री मांगों को नहीं मानेगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के जमीन से जुड़े इन कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं सरकारी सेवक घोषित कर वेतनमान लागू करने सहित अन्य सुविधाओं देना होगा। वहीं, उमा देवी ने कहा कि आशा, ममता, कुरियरों ने काफी समय प्रोत्साहन पर कार्य किया है। अब मंहगाई के समय मंजूर नहीं है। सरकार को हमारी मांगो पर विचार करते हुए वार्ता कर सरकारी सेवक घोषित कर सभी सुविधा बहाल करनी चाहिए। हम के वरीय जिला उपाध्यक्ष रमण कुमार मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति को सरकार नजर अंदाज कर भारी भूल कर रही है।आशा, ममता, कुरियरो की मांग पर सरकार को सम्मानजनक वार्ता कर आंदोलन को समाप्त कराना चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia

Bihar के लाल Cricketer आकाश दीप ने लिए सात फेरे! शादी में पहुंचे भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह

Akash Deep Marriage: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अक्षिता राज के साथ वाराणसी में सात फेरे लिए। उनकी शादी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हुईं, जिससे रोहतास और आस#AkashDeepMarriage,#PawanSingh,#RohtasNews

पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने मकान मालिकों को बड़ा झटका दिया है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जो 30 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव है। हालांक#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#TaxHike

आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

Emergency 1975: आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ था। इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी और संविधान में बड़े बदलाव किए गए। जान#Emergency1975,#IndianDemocracy,#FundamentalRights