spot_img

गोपालगंज में दिनदहाड़े पिकअप चालक को गोली मारी, एक लाख लूटे

Gopalganj News: पगरा-विजयपुर मुख्य पथ पर महेशपुर गांव के पास हुई वारदात, अपराधियों ने आम लदे पिकअप का पीछा कर दिया अंजाम; पुलिस जांच में जुटी।

spot_img
- Advertisement -

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां विजयीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने आम लदे एक पिकअप के चालक को गोली मारकर करीब एक लाख रुपये लूट लिए। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

दिनदहाड़े बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

यह घटना पगरा-विजयपुर मुख्य पथ पर महेशपुर गांव के समीप हुई। अपराधियों ने पहले आम से लदे पिकअप का पीछा किया और फिर मौका मिलते ही चालक को निशाना बनाया। बदमाशों ने पिकअप चालक को गोली मारकर घायल कर दिया और उसके पास से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -

महेशपुर गांव के पास हुई घटना से फैली दहशत

इस वारदात के बाद पिकअप सड़क से नीचे उतर गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा डर और आक्रोश है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विजयीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने पिकअप चालक को गोली मारकर करीब एक लाख रुपये लूट लिए। पगरा–विजयीपुर मुख्य पथ पर महेशपुर गांव के समीप हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

- Advertisement -

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घायल चालक की पहचान देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कंधे छप्पर गांव निवासी

कमरूद्दीन शेख के बेटे सैनुल्लाह शेख पिता के रूप में हुई है। चालक ने बताया कि वह देवरिया से पिकअप पर आम लेकर सिवान जा रहा था। उसका आरोप है कि चारपहिया वाहन पर सवार अपराधी बैकुंठपुर से ही उसका पीछा कर रहे थे।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। इस घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways

दिल्ली से पटना का सफर 5 घंटे से कम में! 10 हजार करोड़ वाला बुलेट ट्रेन, जानिए – कब से दौड़ेगी बिहार में...

Bihar Bullet Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि पटना को जल्द ही बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। दिल्ली-पटना का सफर सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में पूरा होगा।#BiharBulletTrain,#PatnaDelhi,#AshwiniVaishnaw

गोपालगंज में UP से आई बारात, स्टेज पर खून: फरमाइशी गाना नहीं बजाया तो डांसर को मार दी गोली… ऑन द स्पॉट MUDER!

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक शादी समारोह में फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने#GopalganjCrime,#BiharNews,#DancerShot