spot_img

दरभंगा की जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले! अब गांव में ही मिलेंगी सभी डिजिटल सेवाएं, नहीं जाना पड़ेगा शहर | CSC शुरु

Darbhanga News: दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड में दीदी अधिकार केंद्र से जुड़ीं CSC सेवाएं, अब आधार से लेकर बिजली बिल तक का काम घर के पास ही, हजारों ग्रामीण महिलाओं को होगा सीधा फायदा।

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिला की ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। अब उन्हें डिजिटल सेवाओं के लिए शहर या दूरदराज के बाजारों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत संचालित दीदी अधिकार केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की शुरुआत हो गई है, जिससे जीविका दीदियों और स्थानीय लोगों को अपने गांव में ही सभी आवश्यक ऑनलाइन सुविधाएं मिल सकेंगी। यह पहल ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -

20 जून 2026 को इस महत्वपूर्ण सेवा का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) डॉ. ऋचा गार्गी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी दुनिया लाल यादव, सामाजिक विकास प्रबंधक नरेश कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मौजूद जीविका दीदियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

- Advertisement -

गांव में ही मिलेंगी ये सभी डिजिटल सेवाएं

दीदी अधिकार केंद्र में CSC सेवा की शुरुआत के बाद अब ग्रामीणों को कई तरह की डिजिटल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इन सेवाओं में आधार से संबंधित काम, पैन कार्ड के लिए आवेदन, आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन, बिजली बिल का भुगतान, बैंकिंग सुविधाएं, बीमा और पेंशन योजनाओं से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा भी कई अन्य डिजिटल सुविधाएं गांव के समीप ही मिलेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें:  जनकवि बाबा नागार्जुन के घर मातम, 71 साल की बहू का निधन; दरभंगा समेत पूरा साहित्य जगत सदमे में, जानिए

महिला सशक्तिकरण की नई पहचान: डॉ. ऋचा गार्गी

डॉ. ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों को डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कहा कि, ‘सशक्त महिला, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। आज के डिजिटल युग में तकनीक की जानकारी एवं उसका प्रभावी उपयोग महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रहा है। दीदी अधिकार केंद्र में CSC सेवाओं के जुड़ने से जीविका दीदियाँ स्वयं डिजिटल रूप से सशक्त होंगी तथा अपने समुदाय तक भी डिजिटल सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करेंगी।’

मनीगाछी के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दुनिया लाल यादव ने कहा कि, ‘दीदी अधिकार केंद्र में CSC की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे आम लोगों को सरकारी एवं अन्य ऑनलाइन सेवाएँ अपने गाँव के निकट ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी।’

- Advertisement -

दरभंगा में पहली बार, अन्य प्रखंडों में भी होगा विस्तार

सामाजिक विकास प्रबंधक श्री नरेश कुमार ने बताया कि यह दरभंगा जिले का पहला दीदी अधिकार केंद्र है, जहां CSC सेवा शुरू की गई है। भविष्य में जिले के अन्य प्रखंडों में संचालित दीदी अधिकार केंद्रों में भी इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें। दरभंगा जिले के सात प्रखंडों में दीदी अधिकार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

ये केंद्र जीविका की एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें कानूनी सहायता और परामर्श उपलब्ध कराना, साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ना है। प्रशिक्षित DAK कोऑर्डिनेटर और सक्षमा दीदी इन केंद्रों का संचालन करती हैं, जो महिलाओं की समस्याओं के समाधान, आपातकालीन सहायता और उनके सामाजिक, आर्थिक व डिजिटल सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस पहल का स्वागत करते हुए जीविका दीदियों ने कहा कि अब आवश्यक ऑनलाइन सेवाओं के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! 9 लीटर शराब संग तस्कर पकड़ा गया, स्कूटी भी जब्त

Darbhanga News: दरभंगा में घनश्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर गोविंद कुमार को पाली बाजार से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9 लीटर रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#GhanshyampurPolice

बांका में बाइक सवारों पर कहर! एक की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा, मायागंज में भर्ती

Banka Road Accident: बांका जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर मायागंज अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का रो-रोकर बु#BankaRoadAccident,#BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar

दरभंगा में बड़ा फैसला: अब सरकारी सम्मान से मनेगी बाबा नागार्जुन जयंती, छात्रों के लिए खास तैयारी!

Bihar Baba Nagarjun Jayanti: दरभंगा के तरौनी में जनकवि बाबा नागार्जुन की जयंती 30 जून को बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इस बार छात्रों और#BiharNews,#BabaNagarjun,#Darbhanga

मुजफ्फरपुर में SSP कांतेश मिश्रा का बड़ा एक्शन! इन थानों के मुखिया बदले, एक अधिकारी पर गिरी गाज

Muzaffarpur Police Transfer: मुजफ्फरपुर में SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चार प्रमुख थानों में नए थानाध्यक्ष नियुक्त किए गए, जबकि एक पुराने SHO को लापरवाही के आर#MuzaffarpurPolice,#BiharNews,#LawAndOrder