back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

#SitamarhiNews-सीतामढ़ी लोजपा जिलाध्यक्ष निकला शराब तस्कर,7 सहयोगियों समेत गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी, देशज न्यूज। सीतामढ़ी का शराब कनेक्शन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यहां के लोजपा नेता का शराब माफिया से कनेक्शन है।  शराब के कारोबार में लिप्त लोजपा के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  समेत उनके सात सहयोगियों को पुलिस ने शराब तस्करी में गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने लोजपा के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पास से 224 लीटर शराब बरामद करते हुए  एक चार पहिया वाहन व दो बाइक भी जब्त किए हैं।  पुलिस लोजपा नेता से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय स्तर पर  शराब कारोबार में एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिसमें दर्जनों लोग शामिल हैं।

- Advertisement -

 

जानकारी के अनुसार,घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा-कन्हौली सड़क की है, जहां पुलिस ने सोनबरसा के दोस्तीया के पास एनएच-77 पर स्कॉर्पियो में लदे शराब के साथ लोजपा के युवा जिलाध्यक्ष राजवाड़ा मुसरनिया निवासी कामेश्वर प्रसाद चौधरी के पुत्र मनीष कुमार को पकड़ा है। शराब तस्करों के पास से दो बाइक भी बरामद की गई है. लोजपा के युवा जिलाध्यक्ष मनीष मधुकर के साथ 7 अन्य लोग को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मनीष के साथ डुमरा के विश्वनाथपुर के भगवानराय के पुत्र हनुमान कुमार, बाजपट्टी के मधुबन निवासी गणेश साह के पुत्र श्रवण कुमार और डुमरा के सिमरा निवासी कपिल राय के पुत्र सीताशरण कुमार समेत सात लोग हैं।

- Advertisement -

सोनबरसा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया, पुलिस ने स्कार्पियो में रखे नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार करने की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद सभी लोग अपना नाम और घर का पता गलत बता रहे थे, जांच के दौरान सभी के नाम व उनका वास्तविक पते सामने आए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mardaani 3 Box Office Collection: तीसरे हफ्ते में भी रानी मुखर्जी का जलवा, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड!

Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म 'मर्दानी...

Surya Grahan 2026: जानें धार्मिक मान्यताएं और नियम

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं और खगोलीय घटनाओं के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को...

Hyundai Cars पर इस फरवरी मिल रहा है 75,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट!

Hyundai Cars: अगर आप इस फरवरी में एक नई हुंडई कार खरीदने की सोच...

Bihar gang rape: भोजपुर में हैवानियत की हदें पार, कार्यक्रम से लौट रही डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Bihar gang rape: समाज की दहलीज पर फिर एक बार हैवानियत ने अपनी काली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें