मई,3,2024
spot_img

नालंदा से दरभंगा आया मच्छरों को खाने वाला 20 हजार गम्बूजिया मछली, पोखरों में डाले गए स्पॉन

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के प्रयास से बिहारशरीफ, नालंदा से गम्बूजिया मछली का बीस हजार स्पॉन दरभंगा लाया गया है। मच्छर के लार्वा को खाने वाली यह मछली मच्छर को पनपने नहीं देती है।

बिहारशरीफ में इसका सफल प्रयोग रहा है। वहां संबंधित इलाकों में मच्छर में 90 परसेंट की कमी आयी है। अपने कार्यकाल के दौरान बिहारशरीफ में डॉ. त्यागराजन एस एम ने वहां इस मछली को पश्चिम बंगाल से मंगवा कर शहर के कई तालाब में डलवाया था, जिसका सकारात्मक असर रहा।(nakanda se farbhanga aaya)नालंदा से दरभंगा आया मच्छरों को खाने वाला 20 हजार गम्बूजिया मछली, पोखरों में डाले गए स्पॉन

बिहारशरीफ नगर निगम के पूर्व उप महापौर शंकर कुमार, पार्षद संजय कुमार, संतोष कुमार के अनुसार इस मछली पालन से आस पास के संबंधित इलाके में मच्छरों में नब्बे प्रतिशत की कमी आयी है। इनलोगों ने बताया, डॉ. एस एम ने यहां नगर आयुक्त रहते इस मछली पालन की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| भट्ठी में सुलगी शहनाईं | मामा की शादी में आए 5 नौनिहाल भांजे झुलसे गैस की भट्ठी में...

 

संजोगवश वे जब यहां के जिलाधिकारी भी बने तो इसी दरम्यान बिहारशरीफ नगर निगम बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर शहर के सभी तालाब में इसके स्पॉन को डलवाया। जिस तालाब में कुम्भी नही है वहां, ये मछली स्वतः प्रजनन से बढ़ रही है और मच्छर उन्मूलन में बड़ी सहायक है।

दरभंगा में प्रथम चरण में रविवार को वार्ड 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा ने नगर निगम से सटे हरीबोल तालाब व लाल पोखर तालाब में गम्बूजिया मछली के स्पॉन को डाली। इसके अलावा प्रयोग के तौर पर लहेरियासराय के एक तालाब में भी इसे डलवाया गया है।(nakanda se farbhanga aaya)नालंदा से दरभंगा आया मच्छरों को खाने वाला 20 हजार गम्बूजिया मछली, पोखरों में डाले गए स्पॉन

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या

यह मछली पश्चिम बंगाल से मंगवाकर 2018 में मोहनपुर हेचरी, नालंदा ने इसकी प्रजाति बढ़ाई और सर्वप्रथम बिहारशरीफ नगर निगम को 2019 में दिया। इस मछली को सभी मछली के साथ पाला जा सकता है। इसे एक मछली बोआरी छोड़ दुसरीं मछली नही खाती और ये मछली दुसरीं मछली को नुकसान भी नही पहुंचाती है।(nakanda se farbhanga aaya)

यह भी पढ़ें:  Rising Stars | Darbhanga Radiance Classes Outshines Kota Giants in JEE Excellence!

 

आमतौर पर इस मछली को इंसान नही खाता है ,जिस कारण इसका बाज़ारीकरण नही है और इसकी बिक्री नही होने के कारण हेचरी भी इसका विस्तार नही करता है। हेचरी के निदेशक शिवजी के अनुसार अगर इंसान इसे खा भी ले तो कोई हानि नहीं है।(nakanda se farbhanga aaya)

अभी निजी स्तर पर पार्षद मधुबाला सिन्हा अपने वार्ड के तालाब हेतु इसे दरभंगा लायी हैं। सबकुछ सकारात्मक रहा तो दरभंगा शहर के अन्य तालाब में भी इसे डालने की योजना बन सकती है और बिहारशरीफ के बाद दरभंगा मच्छर उन्मूलन की दिशा में दूसरे नंबर पर आ सकता है।नालंदा से दरभंगा आया मच्छरों को खाने वाला 20 हजार गम्बूजिया मछली, पोखरों में डाले गए स्पॉन

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें