spot_img

प्रेमी के साथ पति की हत्या, ग्रामीणों ने महिला समेत प्रेमियों को पीटकर मार डाला, 4 की हत्या

spot_img
- Advertisement -

गुमला, देशज न्यूज। रायडीह थाना क्षेत्र के डेरंगडीह गांव में पति-पत्नी समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या के पीछे अवैध संबंध माना जा रहा है। पहले प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने ही पति मरियानुस कुजूर को मार डाला। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने महिला नीलम कुजूर व उसके दो प्रेमियों को पीट-पीट कर मार डाला। मरने वालों में दो लोग बाहर के हैं रहने वाले हैं। फिलहाल अवैध संबंध में हत्या होने की आशंका से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पहले प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने ही पति मरियानुस कुजूर को मार डाला। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने महिला नीलम कुजूर व उसके दो प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला। बताया जा रहा है,जिन दो लड़कों की हत्या की गई है, उनमें एक लड़के का महिला से अवैध संबंध था। इसी अवैध संबंध को लेकर महिला ने दोनों लड़कों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। उसके बाद जब गांव वालों को इसकी जानकारी हुई तो गांववालों ने लड़कों समेत  की पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद गांववालों ने की भी हत्या कर दी।

- Advertisement -

घटना उस समय घटी, जब दंपती के तीनों बच्चे सो रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, दो अंजान युवक सोमवार की रात को डेरंगडीह गांव पहुंचे। इसके बाद नीलम कुजूर से मिलकर मरियानुस कुजूर की हत्या कर दी। जब इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई, तो ग्रामीण एकजुट हुए. लाठी-डंडा लेकर घर से निकले और मरियानुस के घर पहुंच गए।

- Advertisement -

हत्यारोपी प्रेमी भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने दबोच कर उसकी बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने मरियानुस की पत्नी नीलम की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नीलम के दोनों प्रेमी को रस्सी से बांधकर पीटने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...