back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

कांग्रेस के नतीजे, सिंहवाड़ा में हिप-हिप हुर्रे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कांग्रेस के नतीजे, सिंहवाड़ा में हिप-हिप हुर्रे

- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। विधान सभा चुनाव के नतीजे आने पर स्थानीय यूपीए कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए दिनभर मिठाइयां बांटी। एक दूसरे को मुबारकबाद दी। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव,तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। सिमरी में कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। राजद विधायक डॉ. फराज फातमी ने कहा कि जनादेश भाजपा के विरोध में है। राजग की जनविरोधी नीति के कारण तीन राज्यों में हार हुई है। जागरूक मतदाताओं ने देश मे परिवर्तन का स्पष्ट संदेश दे दिया है। सामाजिक समरसता को कायम रखने वाले सभी राजनेता बधाई के पात्र है। वहीं महागठबंधन की जीत पर कार्यकर्ता इतने जोश में आ गए कि उन्होंने 2019 में भी भाजपा का सफाया होने का एलान कर दिया।

- Advertisement -

कांग्रेस के नतीजे, सिंहवाड़ा में हिप-हिप हुर्रे

- Advertisement -

राजद के प्रखंड अध्यक्ष विनोद भगत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपीए बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का आह्वान किया। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पुण्यानंद मिश्र ने कहा कि जनता ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाकर देश की गंगा-जमुनी तहजीब, साम्प्रदायिक एकता व भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया है। कांग्रेस 2019 में भी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।वहीं बधाई देने वालों में राजद प्रवक्ता राहुल झा, आईटी सेल अध्यक्ष दिलशाद अहमद, शकील खान, सना खान, राशिद मुश्ताक, कांग्रेस अकलियत कमेटी के जिलाध्यक्ष मंजर आलम, प्रखंड अध्यक्ष असगर अली, हाफिज गुलाब, जेयाउर रहमान, जाबिर अली, कलीमुद्दीन हसनैन, मो. शहाबुद्दीन,टून टून दास, राम गुलाम, बिकाऊ दास, राजगीर यादव, अरशद मरगूब, सत्तो ठाकुर, कैसर खान,अमरेंद्र यादव, सुधांशु झा, कांग्रेस पंचायती राज के जिलाध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को बधाई दी है।

कांग्रेस के नतीजे, सिंहवाड़ा में हिप-हिप हुर्रे

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

47 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है मेगास्टार्स की जोड़ी, थलाइवा और यूनिवर्स बॉस मचाएंगे धमाल!

Rajinikanth Kamal Haasan: टॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, जिनकी एक झलक के लिए...

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...

Araria News: स्वास्थ्य सेवाओं की मशाल थामेंगे CHO, अररिया में विशेष प्रशिक्षण संपन्न, जानें सरकार का बड़ा प्लान

आवेश आलम अररिया। Araria News: ज्ञान की लौ जब जलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं...

MM Beg Death: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

MM Beg Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें