back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

विकास सिर्फ सिंहवाड़ा व केवटी के नाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। युवा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक डॉ फराज फातमी ने मंगलवार को केवटी विधानसभा क्षेत्र की सिमरी पंचायत के सोनेबन व हरपुर पंचायत के सरैया नया टोला में ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 1,21,53,219 रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दो सड़क का शिलान्यास किया। राजद के प्रखंड अध्यक्ष विनोद भगत की अध्यक्षता व मुखिया भोला पासवान के संचालन में हुई सभा में विधायक ने कहा कि सिंहवाड़ा व केवटी के सर्वांगीण विकास व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास की किरण को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। केंद्र व राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें हर मोर्चे पर विफल रही है। आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं में लूटखसोट जारी है।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर हरपुर मुखिया परशुराम यादव,राजद प्रवक्ता राहुल झा, कैसर खान,सना खान,उप मुखिया सत्तो ठाकुर,मो. कैश,नाहीद मुश्ताक, अमरेंद्र यादव, मो. शकील खान,संजय यादव,राजगीर यादव,नेयाज अहमद,मिथिलेश ठाकुर समेत दर्जनो लोग मौजूद थे।विकास सिर्फ सिंहवाड़ा व केवटी के नाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

47 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है मेगास्टार्स की जोड़ी, थलाइवा और यूनिवर्स बॉस मचाएंगे धमाल!

Rajinikanth Kamal Haasan: टॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, जिनकी एक झलक के लिए...

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...

Araria News: स्वास्थ्य सेवाओं की मशाल थामेंगे CHO, अररिया में विशेष प्रशिक्षण संपन्न, जानें सरकार का बड़ा प्लान

आवेश आलम अररिया। Araria News: ज्ञान की लौ जब जलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं...

MM Beg Death: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

MM Beg Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें