अप्रैल,28,2024
spot_img

मधुबनी में पुराना नाव वापस लेकर नया नाव नहीं तो वोट नहीं देने का फैसला, सड़कों पर उतरे लोग

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के रघौली पंचायत के वार्ड छह में जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

पुराना नाव वापस लेकर नया नाव नहीं तो वोट नहीं देने का निर्णय भी ग्रामीणों ने किया। प्रदर्शनकारी राजेंद्र सदाय,शिवम सदाय, कुमर सदाय, देवन सदाय, बिकाऊ सदाय सहित कई लोगों ने बताया, कई दिनों से बाढ़ के बाद जलजमाव के पानी से हम लोगों की बस्ती चारों ओर से घेरा हुआ है।

खाने-पीने के अनाज व अन्य सामानों की आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे बाल-बच्चों का पालन पोषण के साथ-साथ मासुम बच्चों का दूध एवं दवा तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं। कठिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| Nepali Railway Station के Ticket Counter के पास लगी आग...फिर ये हुआ...? IRCON के Joint Deputy GM Vivek Nigam

एक शाम किसी तरह खाना खाकर हम लोग गुजर कर रहे हैं। बताया कि कई सालों से प्रशासन द्वारा नाव दी गई थी। जिससे परिचालन होता था। परंतु वह नाव काफी पुराना होने से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ,तो हम सभी बस्ती वासी वोट का बहिष्कार करेंगे। वार्ड छह में अनुसूचित जाति धानुक एवं सहनी जाति के लोग रहते हैं। चारो तरफ से पानी के जलजमाव के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इधर, सीओ प्रभात कुमार ने बताया, समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News | बहन की बिदाग़री में भाई की कुचलकर मौत...बहन कार में, पीछे बाइक पर था भाई, वाहन ने कुचला...,आंसू कहां थमने वाली...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें