अप्रैल,28,2024
spot_img

दरभंगा में मास्क जांच अभियान में आई तेजी, बहेड़ा-बेनीपुर ने 2065 लोगों पर जड़ा जुर्माना

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो।कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से लगातार मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक बहेड़ा थाना, बेनीपुर ने सर्वाधिक 2065 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की है।

जानकारी के अनुसार, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश के बाद चार सितंबर से जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क के उपयोग की जांच करने व उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को दंडित करने के लिए सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तर पर एक मास्क इनफोर्समेंट सेल का गठन भी किया जा चुका है, जिसका दूरभाष संख्या – 06272-245055 है।

जिला क्षेत्र में मास्क/वाहन की जांच के लिए प्रत्येक क्षेत्र के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनकी ओर से वाहन व मास्क की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Benipur News| अंटौर गांव का मरघट...रामचंद्र... "हे दैव कोन जन्मक बदला हमरा स हौ..."

4 सितंबर से अभी तक दरभंगा जिला के 34 थानों व 02 कार्यालयों की ओर से मास्क चेकिंग अभियान में कुल 18,667 लोगों से जुर्माना की वसूली की गई है। इनमें नेहरा ओपी की ओर से अब तक 308 व्यक्तियों से जुर्माना की राशि वसूली की गई। वहीं, बड़गांव ओपी थाना की ओर से 414, कुशेश्वरस्थान थाना  733, जमालपुर थाना 230, घनश्यामपुर थाना 541, बिरौल थाना 332, वाजितपुर ओपी थाना 249, सकतपुर थाना 715, बहेड़ी थाना 1219, मनीगाछी थाना 772, अलीनगर थाना 596, बहेड़ा थाना, बेनीपुर 2065, रैयाम थाना 352, केवटी थाना 326, कमतौल थाना 591, जाले थाना 522, सिंहवाड़ा थाना 674, सिमरी थाना 333, मोरो थाना 385, विशनपुर थाना 205, हायाघाट थाना द्वारा 368, एपीएम थलवारा 379, फेकला ओपी 199, पतोर ओपी 354, बहादुरपुर थाना 342, भालपट्टी ओपी थाना 251, सोनकी थाना 202, मब्बी ओपी थाना 465, सदर थाना 483, विश्वविद्यालय थाना 720, कोतवाली चौक ओपी थाना 419, बेता ओपी 589, लहेरियासराय थाना 1127, नगर थाना 364 व्यक्तियों से जुर्माना वसूल किया गया।

इसके साथ ही जिला परिवहन कार्यालय 176 व उत्पाद अधीक्षक, दरभंगा की ओर से मास्क चेकिंग के दौरान 637 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| School Timing News| सरकारी और निजी स्कूलों का बदला टाइमिंग...अब इतने बजे होगी छुट्‌टी..यह रखनी होगी तैयारी

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें