back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

केवटी के मजदूर की लुधियाना में करंट से मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के भोला साह के बाइस वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार साह की लुधियाना में करंट लगने से मौत हो गई। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजनों पर पहाड़ टूटकर गिर पड़ा। पूरे परिवार का रो रो-रोकर बुरा हाल बना है। माता सुशीला देवी यह कह-कह कर कि कहां गेलहीं रे हमर कमौवा बेटा और बेहोश हो जा रही है। परिजनों के असहनीय क्रंदन व चित्कार से वहां मौजूद महिला पुरूष ग्रामीण भी अपने आंसू भी रोक नहीं पा रहे थे वहीं, परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार लुधियाना में ट्यूब के फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह ग्यारह दिसंबर को दिन के करीब बारह बजे डियूटी से आने के बाद वह बिजली हीटर से नहाने के लिए पानी गर्म कर रहा था। इसी क्रम में वह  बिजली करंट की चपेट में आ गया । भोला के चार संतानों में कृष्ण दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन प्रियंका है, जिसकी शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर पर पुत्र पंकज कुमार जो इंटर की पढ़ाई करता है। सबसे छोटी पुत्री सत्रह वर्षीय रवीना है। भोला स्वयं एक मोटर गैरेज में मजदूरी का काम करता है।केवटी के मजदूर की लुधियाना में करंट से मौत

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...

T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच के लिए तैयार हो जाइए! टी20 वर्ल्ड कप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें