back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

ये है बिहार का चुनाव : देवेंद्र फडणवीस, सुशील मोदी समेत NDA के 7 नेता कोरोना संक्रमित

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व बिहार चुनाव के बीजेपी प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देवेंद्र फडणवीस ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

- Advertisement -

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्‍होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं! मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं और फिलहाल आइसोलेशन में हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर दवा और उपचार चल रहा है.’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ‘जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें. सभी लोग अपना ध्यान रखें।

- Advertisement -

इससे पहले, राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, मंगल पांडे और जेडीयू के विजय कुमार मांझी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो एनडीए के 7 नेता बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Drug Menace: बिहार में ड्रग मेनेस की एंट्री... विधानसभा में गूंजा सूखे नशे का मुद्दा, युवाओं पर मंडराया गहरा संकट!

फडणवीस के कुछ ही दिन पहले, सारण के सांसद राजीव प्रताप और बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को ट्विट करके अपने संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे कोविड-19 का टेस्‍ट करवा लें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रीलंका ने T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे...

T20 World Cup: सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री, पाकिस्तान का सफर खत्म!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम...

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?

Netflix Web Series: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई कहानियों का जबरदस्त मुकाबला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें