spot_img

बिहार चुनाव: बागियों पर पार्टी का चला डंडा, RJD 12, BJP ने 3 नेताओं को पार्टी से निकाला

spot_img
- Advertisement -

पटना,देशज न्यूज। बिहार विधान सभा चुनाव में राजनीतिक जोड़-तोड़ के बीच टिकट को लेकर तमाम पार्टियों में रिश्ते बनते बिगड़ते रहे। इन सब के बीच चुनाव लडऩे का मन बना चुके नेताओं की मुसीबत तब बढ़ गई जब पार्टियों ने आपसी समझौते के तहत सीटों के बंटवारे कर लिए और आस लगाए नेता की सीट किसी और को चली गई। ऐसे में नेताओं का बागी होना स्वाभाविक सी बात थी और तब ये बागी कहीं विरोधी खेमा तो कहीं निर्दलीय मैदान में उतर गए और चुनाव लडऩे की इन्होने भी कर दी घोषणा। पार्टी के वरिष्ठों को ये बात नागवार गुजरी और तीसरे चरण को लेकर नाम वापसी के अंतिम घड़ी में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे उन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया. इस कड़ी में एनडीए के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले तीन नेताओं को बाहर निकाला वहीं आरजेडी ने 12 नेताओं को निष्कासित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए - बेवफा पत्नी की ' देर रात वाली आशिक़ी '

बीजेपी के निष्कासित नेता

- Advertisement -

एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रहे और पार्टी विरोधी कार्य करने वाले अपने तीन नेतआों को बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इनमें एक हैं बेगूसराय के पूर्व विधायक रामचंद्र राम जिनको एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे के आरोप में पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया है। वहीं छपरा के कामेश्वर सिंह मुन्ना और सिवाल के डॉ. देवरंजन सिंह को भी एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे के आरोप में निष्कासित किया गया है। पार्टी ने आधिकारिक तौर पर ये कह रखा है कि दल विरोधी चुनाव लडऩे को अनुशासन के खिलाफ माना जाता है ऐसे में पार्टी अधिकृत है इन्हे दंडित करने के लिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sunil Singh RJD News: चौंकाने वाला खुलासा: RJD MLC उम्मीदवार सुनील सिंह से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, देखें संपत्ति का पूरा ब्योरा!

आरजेडी के निष्कासित नेता

आरजेडी ने महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले 12 नेताओं की अगले 6 साल तक के लिए सदस्यता रद्द कर दी है. पार्टी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्री. अध्यक्ष के निर्देश पर जिन नेताओं को दल से निष्कासित किया गया है उनमें सहरसा के विधायक मो.जफर आलम, पूर्वी चंपारण के विधायक राजेश कुमार, मुजफ्फरपुर के विधायक सुरेन्द्र राय, गोपालगंज के मो. नेमतुल्ला, चंपारण के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण. विधायक अंबिका सिंह यादव, लोक सभा प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव, औरंगाबाद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, महासचिव गोपाल कृष्ण और चंदन यादव, नालंदा के कोषाध्यक्ष महेन्द्र यादव और नवादा के जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी की सदस्यता पार्टी ने 6 साल के लिए रद्द कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay