back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

PM मोदी ने दरभंगा में कहा, लालू के लाल तेजस्वी से जरा बचके, ये जंगलराज के युवराज हैं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मनोरंजन ठाकुर, राज मैदान दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो।
———————————————–

- Advertisement -

पीएम नरेंद्र मोदी राज मैदान में पूरे मूड में दिखे। मंच पर आते ही, अपने अंदाज में लोगों का अभिवादन किया और फिर लालू के युवराज को लालटेन लेकर खोजा कहा,  वो दल जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम हैं, जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं, वो लोग बिहार के लोगों को विकास के वायदे कर रहे हैं।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री आरजेडी के चुनावी वादे को लेकर खूब बरसे। कहा, सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के आने का मतलब है, नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज करार दिया।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने कहा, वो दल जिन्होंने बिहार को अराजकता दी। कुशासन दिया। वो फिर मौका खोज रहे हैं। जिन्होंने बिहार के नौजवानों को गरीबी व पलायन दिया, सिर्फ अपने परिवार को हजारों करोड़ का मालिक बना दिया, वो फिर मौका चाहते हैं। वो दल जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम हैं, जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं। वो लोग बिहार के लोगों को विकास के वायदे कर रहे हैं। सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के आने का मतलब है, नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी।

पीएम मोदी ने कहा, आप कल्पना कर सकते हैं, एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा। जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा, इस बार बिहार का चुनाव बहुत ही असाधारण परिस्थिति में हो रहा है। कोरोना की वजह से, आज पूरी दुनिया चिंता में है, मुश्किल में है. महामारी के इस कठिन समय में बिहार को स्थिर सरकार बनाए रखने की जरूरत है, विकास को, सुशासन को सर्वोपरि रखने वाली सरकार की जरूरत है।

मोदी ने कहा, अपना काम, अपना कारोबार करने वालों के साथ इन लोगों का जो बर्ताव रहा है, उसे तो बिहार के लोग कभी नहीं भूल सकते। रंगदारी दी तो बचेंगे, नहीं तो किडनैपिंग इंडस्ट्री का कॉपीराइट तो उन लोगों के पास ही है। इसलिए इनसे सावधान रहना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अलीनगर में दिनदहाड़े Bank Robbery, महिला से 50 हजार की लूट, पढ़िए जब बाइक से पहुंचे अपराधी

कहा, इन दलों की राजनीति झूठ, फरेब और भ्रम पर आधारित है। इन लोगों के पास बिहार के विकास का न ही कोई रोडमैप है और न ही कोई अनुभव। वो दल जिन्होंने बिहार को अराजकता दी, कुशासन दिया वो फिर मौका खोज रहे हैं।जिन्होंने बिहार के नौजवानों को गरीबी और पलायन दिया, सिर्फ अपने परिवार को हजारों करोड़ का मालिक बना दिया, वो फिर मौका चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गैस एजेंसी के नाम पर 20 लाख का चूना, पढ़िए... Financial Fraud सपनों का सौदागर समस्तीपुर से गिरफ्तार

पीएम मोदी ने कहा, ये चुनाव आने वाले दशक में, इस सदी में बिहार के भविष्य को तय करेगा। आपका एक वोट ये तय करेगा कि आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर निकले भारत में बिहार की भूमिका क्या होगी? आपका एक वोट तय करेगा कि आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य कितनी तेज़ी से हम पूरा कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Hand Block Printing को मिलेगी वैश्विक पहचान? Darbhanga ko मिला GI टैग का भरोसा, कारीगरों के खिले चेहरे

पीएम मोदी ने कहा, कोरोना के गंभीर दौर से हम गुजर रहे हैं। ऐसे में ये समय हवा-हवाई बातें करने वालों को नहीं, बल्कि जिनके पास अनुभव है, जो बिहार को एक गहरे अंधेरे से निकालकर यहां लाए हैं। उन्हें दोबारा चुनने का है। आप कल्पना कर सकते हैं, एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रीलंका ने T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे...

T20 World Cup: सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री, पाकिस्तान का सफर खत्म!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम...

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?

Netflix Web Series: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई कहानियों का जबरदस्त मुकाबला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें