back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

PatnaNews: नशे की पार्टी के बाद NIT के छात्र की हत्या, परिजनों ने कहा, ओवरडोज से हुई मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। एनआईटी (NIT) के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है, गुरुवार की देर रात एयरपोर्ट थाना (Airport Police Station) अंतर्गत एनआईटी के 4 छात्रों ने नशे की पार्टी की थी और इन्हीं में से एक छात्र की मौत हुई है. वहीं,  छात्र के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

- Advertisement -

पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एनआईटी के 3 छात्र को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें से एक एनआईटी का वर्तमान छात्र है और 2 छात्र एनआईटी से पास आउट है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, एनआईटी से पासआउट मृतक इंजीनियर आदित्य जय सिंह मृल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियल गांव का रहने वाला था। आरोप यह है कि आदित्य के तीन दोस्तों ने उसे नशे का सेवन करवाने और ओवरडोज दे दिया. पुलिस ने आरोपित राज गोपाल, सौरभ त्रिपाठी और अनमोल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Model School: हर प्रखंड में खुलेंगे मॉडल स्कूल, अब गांव के बच्चे भी करेंगे NEET-JEE की धांसू तैयारी, जानें पूरी प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि यही तीनों गुरुवार की सुबह आदित्य को लेकर आईजीआईएमएस पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आदित्य बीते बुधवार की सुबह सौरभ के शेखपुरा स्थित किराये के मकान में गया था. इसी जगह नशे की पार्टी होने की बात सामने आ रही है।

मृतक परिजनों का कहना है कि आदित्य के मुंह पर सफेद रंग का कोई पदार्थ लगा था. परिजनों ने एफआईआर में यह आरोप लगाया है कि नशे का ओवरडोज आदित्य को जानबूझकर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. एयरपोर्ट थानेदार के मुताबिक इस बाबत गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

कहा जा रहा है कि आदित्य इसी साल एनआईटी से पासआउट हुआ था. इसके बाद वह मंगलवार को डिग्री लेने पटना पहुंचा. सबसे पहले वह अपनी मौसी के बोरिंग रोड स्थित घर गया, इसके बाद बुधवार की सुबह वह अपने दोस्त सौरभ त्रिपाठी के राजा बाजार शेखपुरा स्थित किराये के मकान में पहुंचा. वहां सौरभ के अलावा राज गोपाल और अनमोल कुमार भी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा पर्वत… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, पथुम निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबलों के लिए! टी20 वर्ल्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें