spot_img

Muzaffarpur Crime 8 महीने तक बच्चियों से गंदी- अश्लील हरकतें, मुजफ्फरपुर के शिक्षक-हेडमास्टर सस्पेंड! मचा हड़कंप जब परिजन पहुंचे थाने!

Muzaffarpur Teacher Suspended: मासूम बच्चियों से अश्लील हरकतें करने वाले शिक्षक को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, शिकायत को नजरअंदाज करने वाली प्रधानाध्यापिका पर भी गिरी कार्रवाई की गाज।

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur Teacher Suspended: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूल शिक्षक ने छात्राओं के साथ आठ महीने तक अश्लील हरकतें कीं। इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी शिक्षक के साथ-साथ शिकायत को नजरअंदाज करने वाली प्रधानाध्यापिका को भी निलंबित कर दिया गया है। जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज में बेटियों के साथ हुई हैवानियत की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि इस नए मामले ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है।

- Advertisement -

यह मामला जिले के पारू प्रखंड स्थित लालू छपरा मिडिल स्कूल से जुड़ा है। यहां क्लास छह और सात की छात्राओं ने विज्ञान विषय के शिक्षक रतन लाल सहनी पर लंबे समय से गंदे तरीके से छूने का गंभीर आरोप लगाया। जब बच्चियों के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। लगभग एक दर्जन बच्चियों के माता-पिता पारू थाने पहुंचे और शिक्षक रतन लाल सहनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अभिभावकों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

शिकायत मिलते ही ग्रामीण एसपी राजेश कुमार और एसडीपीओ हरजीत कौर पारू थाने पहुंचीं और अभिभावकों से विस्तार से बात की। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से भी बातचीत की। बच्चियों ने बताया कि होली के समय से ही आरोपी शिक्षक उनके साथ ‘बैड टच’ कर रहे थे। संकोच के कारण वे किसी से कुछ बोल नहीं पाती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती देवी से की थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। करीब दस दिन पहले जब आरोपी ने फिर से ऐसी ही गंदी हरकत की, तब मजबूर होकर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में अब लड़कों को भी PhD के लिए मिलेंगे 10,000 रुपये हर महीने, जानें कब से होगा लागू

इस पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा एक महिला डीपीओ को सौंपा गया था। जांच के दौरान छात्राओं से बातचीत में यह बात सामने आई कि उन्होंने ‘बैड टच’ को लेकर कई बार प्रभारी प्रधानाध्यापिका से शिकायत की थी, लेकिन उनकी बात पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला बढ़ने और अभिभावकों द्वारा हंगामा करने के बाद ही पुलिस और शिक्षा विभाग हरकत में आया। डीईओ ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक रतनलाल सहनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

‘प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती देवी को भी निलंबित किया गया है क्योंकि यह बात जांच में सामने आई कि शिकायत उन तक पहुंची थी, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामलों में बीते छह महीने में अब तक कुल 16 शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।’

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey