spot_img

बड़ी खबर: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया ये आदेश!

Bihar Computer Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के रामजीचक स्कूल में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मोबाइल के सही इस्तेमाल की सलाह दी और अगले साल से कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने का बड़ा ऐलान किया।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Computer Education: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब अगले साल से कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दिशा में अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। यह घोषणा उन्होंने पटना के दानापुर स्थित रामजीचक राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित अभिभावक- शिक्षक बैठक (PTM) में शामिल होने के दौरान की।

- Advertisement -

बड़ी खबर: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया ये आदेश!

- Advertisement -

विद्यार्थी-अभिभावक-शिक्षक तीनों से सीधे संवाद!

राजकीय मध्य विद्यालय, रामजीचक, बाटागंज, दानापुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी-2026 में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से सीधे क्लास रूम में बैठकर उनसे संवाद किया। विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ने, नियमित विद्यालय आने और 90% से अधिक अंक प्राप्त करने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया। अगले वर्ष से सभी सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की दिशा में योजना बनाने के निर्देश दिए। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित चित्र प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता और विकसित भारत 2047 के सपनों को देखा तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

बड़ी खबर: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया ये आदेश!

शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की पेंटिंग का अवलोकन किया और खुद भी रंगों से खेलते हुए नजर आए। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश यादव और रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे।

आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजकीय मध्य विद्यालय, दानापुर में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी-2026 में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ क्लास रूम में बैठकर उनसे बातचीत की। इस दौरान अगले साल से सभी सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की दिशा में संबंधित अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित पेंटिंग कॉम्पीटीशन का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री के इस दौरे की तस्वीरें बीजेपी बिहार ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा कीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कक्षा में बैठकर सभी से संवाद किया और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में अब लड़कों को भी PhD के लिए मिलेंगे 10,000 रुपये हर महीने, जानें कब से होगा लागू

मोबाइल के इस्तेमाल पर दी अहम सलाह

छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सलाह दी कि यदि पढ़ाई में आगे बढ़ना है तो पढ़ाई के समय मोबाइल से दूरी बनानी होगी। उन्होंने मोबाइल का इस्तेमाल केवल जरूरत और सही तरीके से करने पर जोर दिया, साथ ही फोन के उपयोग से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली के उपराज्यपाल को पटना साहिब में मिली असीम शांति, गुरु घर में टेका मत्था! लंगर हॉल में की सेवा - मिला प्रकाश पर्व में शामिल होने का न्यौता

अभिभावकों से मांगे सुझाव

सम्राट चौधरी ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर लगातार नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां बच्चे कमजोर पड़ रहे हैं, वहां शिक्षक और पेरेंट्स मिलकर सुधार के प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि क्लास 8 से 12 तक का समय बच्चों की पढ़ाई की नींव मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने नियमित पढ़ाई और कड़ी मेहनत को ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता बताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों से सुझाव भी मांगे।

यह भी पढ़ें:  मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

यह पहल बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey