spot_img

Darbhanga News 100 से ज्यादा महिलाओं को साक्षर करने वाली रसियारी की अनामिका देवी की आंखों से ‘ जिंदा रहेंगी अक्षर ज्ञान ‘! निधन के बाद दान किए नेत्र, अब नई जिंदगी में नई उम्मीद!

Bihar Eye Donation: आजीवन समाज सेवा का संकल्प पूरा, 2024 में पति संग लिया था नेत्रदान का प्रण; परिजनों ने डीएमसीएच टीम से पूरी कराई प्रक्रिया, अब किसी को मिलेगी नई जिंदगी.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Eye Donation: रसियारी गांव की निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका देवी ने निधन के बाद अपने नेत्रदान से समाज सेवा का एक नया अध्याय लिखा है। बिहार के दरभंगा में शनिवार देर रात उनके निधन के उपरांत, डीएमसीएच की मेडिकल टीम ने उनके परिवार की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। यह कदम उन्होंने अपने पति प्रो0 शंभू प्रसाद मिश्रा के साथ वर्ष 2024 में लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए उठाया।

- Advertisement -

Darbhanga News 100 से ज्यादा महिलाओं को साक्षर करने वाली रसियारी की अनामिका देवी की आंखों से ' जिंदा रहेंगी अक्षर ज्ञान '! निधन के बाद दान किए नेत्र, अब नई जिंदगी में नई उम्मीद!

- Advertisement -

अनामिका देवी ने जीवन भर शिक्षा और साक्षरता की अलख जगाई। उन्होंने 100 से अधिक महिलाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया। उनके इस योगदान से प्रेरणा पाकर कई महिलाएं आज भी उन्हें याद करती हैं। उनकी शिष्याएं श्यामा देवी और अनुराधा देवी ने बताया,

IMG_0073.JPG

आज हम जो शिक्षित हैं, उसमें अनामिका देवी का बड़ा योगदान है।

- Advertisement -

आजीवन समाज सेवा का अनूठा उदाहरण

कवयित्री और हिंदी एवं मैथिली भाषा की साहित्य साधिका अनामिका देवी ने विज्ञान विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की थी। वे एक पूर्व जनप्रतिनिधि भी रहीं। उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों से कोशी, कमला, बलान, गेहुआँ और भूतही जैसी नदियों की भीषण बाढ़ से प्रतिवर्ष प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की जनता की समस्याओं को उठाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rain Alert बिहार में आज आफत! दरभंगा - मधुबनी - समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर - शिवहर, सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में तेज-बारिश का येलो अलर्ट|30 KM रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अनामिका देवी ने मानवीय पीड़ा को समझते हुए कई बार उच्च न्यायालय पटना और माननीय सर्वोच्च न्यायालय भारत में जनहित याचिकाएं भी दायर कीं। उनके इन प्रयासों की सरकार के विभिन्न विभागों में भी सराहना हुई, जिससे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राहें खुलीं।

परिवार भी समर्पित समाज सेवा में

अनामिका देवी का पूरा परिवार भी समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके पति प्रो शंभू प्रसाद मिश्र रामजानकी राधा कृष्ण शारदा इंटर महाविद्यालय, इंदिरा नगर, गोई मिश्र लगमा, घनश्यामपुर, दरभंगा में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें:  गंडक नदी का 'रौद्र रूप': वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड पानी, इन जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा!

उनके एकमात्र पुत्र डॉ पारस मणि +2 गांधी कोशी प्रावेशिका उच्च विद्यालय, रसियारी में शिक्षक हैं। उनकी पुत्रवधु श्रीमती सपना कुमारी भी अपनी सास की तरह ही एक प्रखर समाज सेविका हैं। अनामिका देवी अपने पीछे दो पुत्रियों अर्पणा कुमारी और अर्चना कुमारी, दामाद श्री वीरेंद्र झा और कई परिजनों को छोड़ गई हैं, जो सभी सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार के मंत्रियों का विपक्ष पर बड़ा हमला! चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, अपराध पर भी सख्त चेतावनी

Darbhanga News 100 से ज्यादा महिलाओं को साक्षर करने वाली रसियारी की अनामिका देवी की आंखों से ' जिंदा रहेंगी अक्षर ज्ञान '! निधन के बाद दान किए नेत्र, अब नई जिंदगी में नई उम्मीद!

ग्रामीणों ने अनामिका देवी के नेत्रदान को समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल बताया है। उनके इस महान कार्य से किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद है, जो उनके आजीवन सेवाभाव का सच्चा प्रतीक है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JDU विधायक का ‘विद्रोह’: अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ उतरेंगे मैदान में! MLC चुनाव में गरमाई सियासत

Bihar MLC Election: मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है. वे पटना स्नातक सीट से जन सुरा #BiharMLCElection,#AnantSingh,#PatnaGraduateSeat

दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

Darbhanga Power Cut: दरभंगा शहर के डीएमसीएच और बंगाली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 29 सितंबर 2026 को सुबह 5 से 9 बजे तक 4 घंटे बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी द्वारा शिफ्टिंग कार्य के #DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#DMCH

दरभंगा में बाढ़ का हाहाकार! घनश्यामपुर में कमला बलान विकराल, 5 गांवों का संपर्क टूटा |जानिए – कहां घरों में घुसा पानी,...

Bihar Flood: कमला बलान नदी में बाढ़ से घनश्यामपुर के 5 गाँव पूरी तरह घिर गए हैं। सड़क संपर्क टूट गया है और फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकारी नाव नहीं मिलने से ग्रामीण निजी नावो #BiharFlood,#GhanshyampurNews,#KamalaBalanRiver

बिहार के मंत्रियों का विपक्ष पर बड़ा हमला! चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, अपराध पर भी सख्त चेतावनी

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट के मंत्रियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और राज्य में आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जदयू की जनसुनवाई में मंत्रियों #BiharCabinet,#JDUJanSunwai,#BiharPolitics