spot_img

खौफनाक वारदात | नहर में मछली पकड़ रहे युवक को अजगर ने जिंदा निगला ! गर्दन कसकर दबोच ली और पूरे शरीर को लपेटकर खा गया!

Kushinagar Python Attack: यूपी के कुशीनगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नहर में मछली पकड़ने गए 21 वर्षीय किशन राजभर को एक विशाल अजगर ने अपना शिकार बना लिया। इस भयानक हमले से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि गांव में दहशत का माहौल है।

spot_img
- Advertisement -

Kushinagar Python Attack: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बड़वाछापर गांव में गुरुवार को नहर किनारे मछली पकड़ रहे 21 वर्षीय किशन राजभर पर एक विशाल अजगर ने घात लगाकर हमला कर दिया। अजगर ने युवक की गर्दन कसकर दबोच ली और पूरे शरीर को लपेटकर मौत के घाट उतार दिया।

- Advertisement -

यह घटना प्रेमपुर जवाह और महुई माइनर को जोड़ने वाले साइफन के पास हुई। किशन राजभर, जो अनिरुद्ध राजभर के पुत्र थे, मछली पकड़ने के लिए नहर में झुके ही थे कि पीछे से आए अजगर ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस वार से युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और अजगर उसे पानी में खींच ले गया। पास मौजूद कुछ युवकों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अजगर किशन को छोड़कर झाड़ियों में गायब हो चुका था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bijnor HIV News एक महिला और उसके चाहने वाले अनेक ! दो चचेरे भाई भी शारीरिक संबंध बनाकर फंसे| एक की मौत - जानबूझकर HIV संक्रमित करने का खुला भयानक राज!

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ग्रामीण किशन को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजन दहाड़ें मार-मार कर रोने लगे, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया। किशन चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और घर पर रहकर अपने पिता के साथ काम करता था। उसके बड़े भाई शिवम रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं, जबकि दो छोटे भाई और दो बहन गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं और मां गृहिणी हैं। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime कहलगांव हत्याकांड: पुलिस ने दो हत्यारों को दबोचा, ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासे

वन विभाग को दी गई सूचना, अजगर की तलाश जारी

रामकोला के एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। इस घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों का एक समूह लाठी-डंडों के साथ आसपास की झाड़ियों में अजगर की तलाश करता रहा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों को अजगर के खतरे के प्रति सचेत किया गया है। नहर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है, क्योंकि अजगर अभी भी खुले में घूम रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News गांधी जयंती पर खुली पोल! अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटा तो लोग घायल को छोड़ शराब लूटने भागे | देखें तस्वीरें...

Bihar Liquor Ban: अररिया में बिहार शराबबंदी की पोल खुल गई है। रानीगंज में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोग घायल चालक की मदद करने के बजाय खुलेआम विदेशी शराब लूटने लगे। #BiharLiquorBan,#ArariaNews,#LiquorSmuggling

पटना के मशहूर चांदनी मार्केट में अचानक लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों का रेस्क्यू !

Bihar Fire News: पटना के चांदनी मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काले धुएं का गुबार छा गया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। #BiharFireNews,#PatnaChandniMarket,#FireAccident

Darbhanga News खेत में जाने से रोका तो 12 साल के बच्चे ने पीया कीटनाशक | जाले में मचा हड़कंप!

Bihar Pesticide Incident: बिहार के जाले में 12 साल के किशोर ने सब्जी के खेत में जाने से मना करने पर कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। #BiharNews,#JaleIncident,#ChildHealth

बिहार के लिए बड़ी खबर! सोनपुर, भागलपुर और मुंगेर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, अब हवाई सफर होगा आसान

Bihar New Airports: बिहार के सोनपुर, भागलपुर और मुंगेर में 3 नए एयरपोर्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नागरिक विमानन विभाग ने जमीन अधिग्रहण के लिए कंसल्टेंसी फर्मों की न #BiharNewAirports,#SonepurAirport,#BhagalpurMunger