spot_img

कामेडियन, टीवी कलाकार भारती सिंह के यहां एनसीबी का छापा, गांजा बरामद, पति भी हिरासत में

spot_img
- Advertisement -

मुंबई, देशज न्यूज। बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर शनिवार 21 नवम्बर को छापा मारा। घंटों चली छापामारी के बाद एनसीबी भारती सिंह और उनके पति हर्ष को अपने साथ ले गई. भारती के साथ ही उनके पति हर्ष को समन जारी हुआ था।

- Advertisement -

शनिवार सुबह से एनसीबी की यह कार्रवाई चल रही थी. हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि उनके घर से कई आपत्तिजनक पदार्थ मिला है या नहीं, लेकिन कहा जा रहा है कि बीते दिनों में पकड़े गए एक ड्रग पेडलर से पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई हो रही है। भारती के घर के साथ ही अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा में अलग अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे है।

- Advertisement -

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान बार बार ड्रग्स का जिक्र आया तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को शामिल किया गया. तब से लेकर अब तक दीपिका पादूकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल और फिरोज नाडियाडवाला समेत कई हस्तियों से पूछताछ हो चुकी है।

- Advertisement -

सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि कुछ लोग यह मुद्दा भी उठा रहे है कि एनसीबी लंबे समय से केस की जांच कर रही है, इतनी जगहों पर छापे मारे जा चुके हैं, पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय की प्रेग्नेंसी: ‘पूकी मॉम टू बी’ ने दिखाया मार्च का बेबी बंप, फैंस हुए दीवाने!

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से एक दिल छू लेने वाली...

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को रौंदा, समीर रिजवी और स्टब्स का तूफान

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के...