back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

बिहार विधानसभा शपथ ग्रहण: AIMIM के विधायक ने जताई हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में नई सरकार के साथ 17 वीं विधानसभा के नवनिवाज़्चित विधायकों को आज सदन के सदस्यता की शपथ दिलाई जा रही है, इस सदस्यता के शपथ ग्रहण के दौरान अचानक एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने आपत्ति जताते हुए सदन में थोड़ी देर के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी।

- Advertisement -

दरअसल सदस्यता ग्रहण के क्रम में अख्तरुल ईमान का नाम जैसे ही सदस्यता की शपथ के लिए पुकारा गया वैसे ही उन्होंने खड़े होकर हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी। अख्तरुल ईमान ने उर्दू में शपथ लेने की इच्छा जाहिर की लेकिन चूंकि उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की।

- Advertisement -

विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि हिंदी भाषा में भारत के संविधान की शपथ ली जाती है। मैथिली में भी हिन्दुस्तान की जगह भारत शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन उर्दू में शपथ लेने के लिए जो पत्र मुहैया कराया गया है उसमें भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल किया गया है। विधायक ने कहा कि वह भारत के संविधान की शपथ लेना चाहते हैं ना कि हिंदुस्तान के संविधान की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Land For Job Scam: लालू-राबड़ी पर शिकंजा, राउज एवेन्यू कोर्ट ने तय किए आरोप!

शपथ ग्रहण के दौरान सदन में अचानक विधायक अख्तरुल ईमान की बात सुन शपथ दिला रहे प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी हैरान हो गए और इस बाबत जीतन राम मांझी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। ये परंपरा रही है हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल बहुत पहले से ही होता आ रहा है, लेकिन इसका एआईएमआईएम के विधायक पर कोई असर नहीं पड़ा और वह अपने बात पर अडे रहे. इससे बाकी विधायक भी हैरान हो गए और अखतरुल ईमान सदन में ध्यानाकर्षण बने रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें