spot_img

Hardoi Murder साधु की बेरहमी से हत्या: नशे में धुत साथी ने ही कुल्हाड़ी से काटा!

Hardoi Murder: लखनऊ के मंदिर में रहने वाले 32 वर्षीय बबलू का शव बरामदे में मिला। मां ने बताया, डेढ़ साल से साथ रह रहे मुंशीलाल ने नशे में गाली-गलौज के बाद वारदात को अंजाम दिया।

spot_img
- Advertisement -

Hardoi Murder: उत्तर प्रदेश में धार्मिक गुरुओं पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शाहजहांपुर के बाद अब हरदोई में एक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। शेर बहादुरपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक साधु का शव दुकानों के बरामदे में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर साथी साधु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

नशे में गाली-गलौज के बाद साथी ने कुल्हाड़ी से किया हमला

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जियनखेड़ा मजरा काकूपुर निवासी 32 वर्षीय बबलू पिछले चार साल से लखनऊ के एक मंदिर में साधु था। उसकी मां शिव देवी ने पुलिस को बताया कि पाही उगपुर निवासी मुंशीलाल उर्फ मुन्नी भी करीब डेढ़ साल से बबलू के साथ ही रहता था। रविवार सुबह करीब छह बजे शेर बहादुरपुर में बबलू का शव मिला, उसके सिर और शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए गहरे घाव के निशान थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बबलू और मुंशीलाल दोनों हरदोई आ रहे थे। रास्ते में दोनों ने नशा किया और किसी बात पर उनके बीच गाली-गलौज हो गई। इसी तैश में आकर मुंशीलाल ने कुल्हाड़ी से बबलू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News बेटे के इंतजार में मां की आंखें पथराईं! अहमदाबाद से लौटा युवक ट्रेन से गायब, मुंशी पर लगा गंभीर आरोप

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम ने बताया, ‘पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों में गाली-गलौज हुई थी। इससे आहत होकर आरोपित ने कुल्हाड़ी से वारकर साथी की हत्या कर दी। मृतक की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।’

- Advertisement -

शाहजहांपुर में दो पुजारियों की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था

हरदोई की यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या और उनके शवों को जलाए जाने का मामला सुर्खियों में था। शाहजहांपुर के सुथा गांव के मंदिर में हुई इस नृशंस वारदात के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस मामले में आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। साधुओं की टोली ने शाहजहांपुर मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar SIR Big News बिहार के फॉर्म 6 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा खुलासा: चुनाव आयोग के बदलावों को नहीं दी थी मंजूरी!

मंदिर के संरक्षक के पुत्र अमित कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि मृत साधुओं की 17वीं के बाद मंदिर में नए पुजारी की व्यवस्था कर पूजा-अर्चना दोबारा शुरू कराई जाएगी। अमित कुमार सिंह ने मंदिर की करीब चार बीघा जमीन को सरकार के अधीन कर उसके संरक्षण की व्यवस्था कराने की भी मांग की है। वहीं, मृत साधु बिहारी दास के भतीजे प्रदीप सिंह ने भी पूरे मामले की न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG