बिहार MLC चुनाव से पहले पटना में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, नेताओं को मिला ‘जीत का प्लान’!
Bihar MLC Election: नवरात्र के पावन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे हैं। वे न सिर्फ मां दुर्गा के दर्शन करेंगे, बल्कि आगामी विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेताओं के साथ अहम रणनीति भी बनाएंगे और उन्हें महत्वपूर्ण कार्य सौंपेंगे। साथ ही, जनता के लिए एक नया पोर्टल भी लॉन्च करेंगे।
बिहार MLC चुनाव से पहले पटना में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, नेताओं को मिला ‘जीत का प्लान’!
- Advertisement -
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बिहार सहित पूरे देश के लोगों को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नितिन नवीन का यह दौरा आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है, जहां वे पार्टी नेताओं के साथ गहन मंथन करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “मैं सभी देशवासियों को दुर्गा पूजा की, नवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं देता हूं… मुझे खुशी है कि दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर हम सभी पूरे उत्साह के साथ माँ दुर्गा की आराधना भी कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद भी ले रहे हैं।”
नितिन नवीन का पटना दौरा सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहेगा। वे बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वे भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेताओं के साथ गहन मंथन करेंगे और उन्हें चुनाव से संबंधित अहम जिम्मेदारियां भी सौंप सकते हैं। इससे पहले 6 अक्टूबर को भी नितिन नवीन पटना आए थे और तब उन्होंने विधान परिषद चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों का फीडबैक लिया था।
नितिन नवीन ने मीडिया से कहा, ‘पटना में पूजा पंडालों में दर्शन का अवसर मिलेगा। पटना का दुर्गा पूजा हम सबके लिए काफी बड़ा होता है।’
राजनीतिक बैठकों के अलावा नितिन नवीन शनिवार को राजेंद्र नगर भी जाएंगे। यहां वे ‘कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल’ का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह एक नई पहल है जिसका उद्देश्य कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ना है। इस पोर्टल के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और जरूरी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी, जिससे उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह पहल आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।
नवरात्र के सप्तमी के दिन पटना पहुंचे नितिन नवीन आज और 18 अक्टूबर को राजधानी में ही रहेंगे। आज वे शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। जानकारी के अनुसार, वे शिवपुरी सब्जी मंडी के पास स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा करेंगे। इसके साथ ही वे डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में भी जाकर माता रानी का दर्शन करेंगे। इन धार्मिक आयोजनों के बीच उनकी राजनीतिक गतिविधियां भी जारी रहेंगी, जिसमें पार्टी नेताओं के साथ बैठकें शामिल हैं।
Bhojpur Drowning: भोजपुर जिले में सोन नदी ने ली चार जिंदगियां। नहाने गए तीन बच्चों के साथ उन्हें बचाने उतरे युवक की भी मौत। इलाके में पसरा मातम।
#BhojpurNews,#SonRiverTragedy,#BiharAccident
Bihar Road Projects: बिहार में सड़क अवसंरचना के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये की 2,424 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों, बाईपास और ROB का व
#BiharRoads,#NHAIProjects,#BiharInfrastructure
Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशांत किशोर ने एनडीए पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि जदयू-भाजपा के आधे लोग जन सुराज उम्मीदवार का समर
#BiharMLCElection,#PrashantKishor,#JanSuraj
CBSE Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर सकता है। फरवरी माह से परीक्षाएं शुरू होंगी।
#CBSEDateSheet2027,#CBSEBoardExams,#EducationNews