मई,3,2024
spot_img

अंग्रेजी के विद्वान, प्रखर वक्ता प्रो.अरुण कुमार झा का यूं अचानक जाना संपूर्ण मिथिला की क्षति

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्य बातें
सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित, प्रो. अरुण कुमार झा प्रखर वक्ता व मूर्धन्य विद्वान के रूप में सदा याद किए जाएंगे : प्रो. विश्वनाथ, मानवीय गुणों से युक्त अरुण कुमार arun kumar jha आदर्श और मिलनसार शिक्षक रहे : प्रो इंदिरा, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए महाविद्यालय में रखा गया 2 मिनट का मौन

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अंग्रेजी के मूर्धन्य विद्वान एवं प्रखर वक्ता के रूप में प्रो. अरुण कुमार झा सदा याद किए जाएंगे।मैथिली साहित्य के विकास में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी प्रो. झा arun kumar jha  एक अपराजेय शिक्षक थे। उक्त बातें सी एम कॉलेज, दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो. विश्वनाथ झा ने महाविद्यालय के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार झा के असामयिक निधन के कारण महाविद्यालय में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए कहा।अंग्रेजी के विद्वान, प्रखर वक्ता प्रो.अरुण कुमार झा का यूं अचानक जाना संपूर्ण मिथिला की क्षतिशोकसभा में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो इंदिरा झा,प्रो. मंजू राय, डॉ. अमरेंद्र शर्मा,डॉ. प्रीति कनोडिया,डॉ. मनोज कुमार सिंह,डॉ. पी के चौधरी, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. आर एन चौरसिया, डॉ. नरेंद्र कुमार झा, प्रो, शिप्रा सिन्हा, डॉ. रीना कुमारी,परीक्षा नियंत्रक डॉ. मयंक श्रीवास्तव,इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो, दिवाकर कुमार, प्रो.ललित शर्मा,डॉ. संजय कुमार,डॉ. अखिलेश कुमार ‘विभु’,विपिन कुमार, सृष्टि चौधरी, डा, बिरेंद्र कुमार झा,प्रतुल कुमार सहित अनेक शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

प्रो. इंदिरा झा ने कहा कि अरुण कुमार झा एक आदर्श एवं अत्यधिक लोकप्रिय शिक्षक थे,जिनकी शिक्षण-शैली काफ़ी प्रभावशाली थी। मानवीय गुणों से युक्त प्रो. झा एक कुशल प्रशासक एवं प्रबंधक थे। डॉ. अमरेंद्र शर्मा ने कअंग्रेजी के विद्वान, प्रखर वक्ता प्रो.अरुण कुमार झा का यूं अचानक जाना संपूर्ण मिथिला की क्षतिहा कि संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी प्रो झा सबों के प्रिय तथा मधुर एवं मितभाषी थे। अंग्रेजी साहित्य के अनुसंधान क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News में Big Breaking है Kusheshwarsthan से...महादेव मठ गांव जलकर खाक...तगच्छा की ओर लहकी आग

प्रो. मंजू राय ने कहा कि अरुण बाबू की अंग्रेजी साहित्य में गहरी पैठ थी।वे शिक्षकों को भी अध्ययन- पद्धति की जानकारी देते थे। राष्ट्र स्तरीय एवं उत्कृष्ट जर्नल ‘दि एविल’ के प्रधान संपादक के रूप में शोधार्थियों एवं शिक्षकों से उत्कृष्ट आलेख तैयार करवाते थे।

जानकारी के अनुसार, 1975 में सी एम कॉलेज,दरभंगा में अंग्रेजी व्याख्याता के रूप में सेवा प्रारंभ करने वाले अरुण कुमार झा 2008 ईस्वी में विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष बन कर गए, जहां वे मानविकी संकाय की डीन बनकर नवंबर 2015 में अवकाश ग्रहण किया।20 नवंबर 2020 को प्रो. अरुण कुमार झा का असामयिक निधन हो गया। शोकसभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| राख की ढ़ेर में जमींदोज महादेव मठ गांव...300 घर राख...पहली सी सूरत हो गई बीती बात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें