spot_img

पटना में पैक्स अध्यक्ष संजीत की गोली मारकर हत्या! बचाने पहुंचे प्रमुख पति को भी भूना? पढ़िए – आगे 2 बाइक 4 अपराधी

Patna Crime News: राजधानी पटना के मनेर में अपराधियों ने बेखौफ होकर मस्जिद गली में वारदात को अंजाम दिया। पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई, जबकि प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

spot_img
- Advertisement -

Patna Crime News: पटना में मनेर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु की गोली मारकर हत्या कर दी। इस Patna Crime News ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। वारदात में प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, ब्यापुर गांव की मस्जिद गली में यह घटना हुई। पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू और प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार एक साथ मौजूद थे। तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  OMG! बिहार की बेटी पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया में, जानें कैसे फंसी जाल में - कैसे बेची गई युवती?

बचाने आए प्रमुख पति को भी मारी गोली

अपराधियों का निशाना मुख्य रूप से पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू थे। उन्हें बचाने के लिए जब पिंटू कुमार आगे आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कोचिंग गई छात्रा का अपहरण! कमतौल के 4 युवकों पर FIR | पढ़िए -महेश कुमार की RAID

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी तुरंत मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को दानापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू ने दम तोड़ दिया, जबकि पिंटू कुमार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  मैथिली ठाकुर के नाम पर करोड़ों की ठगी! 2 साल बाद जागरण से दबोचा गया शातिर | पढ़िए -मास्टरमाइंड कैसे आया पुलिस की गिरफ्त में?

पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए गहन छानबीन जारी है।

ब्यापुर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में इस खौफनाक वारदात के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाने और फरार हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दुर्गा पूजा में मोतिहारी शर्मसार! पति के साथ बाइक से मेला घूमने जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति को पीटा – महिला को...

Bihar Crime: दुर्गा पूजा के भक्तिमय माहौल में बिहार शर्मसार। मोतिहारी में पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म और अररिया में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना सामने आई है। #BiharCrime,#MotihariNews,#Araria

पुणे से बिहार Bihar Amrit Bharat Train : दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का धांसू प्लान! दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू

Bihar Amrit Bharat Train: दीपावली और छठ पूजा पर बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने पुणे के हड़पसर से मुजफ्फरपुर तक दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनों का #BiharNews,#AmritBharatTrain,#ChhathDiwali

Bihar Teacher Transfer 6 लाख शिक्षकों को लगा बड़ा झटका! मनपसंद स्कूल में पोस्टिंग का सपना टूटा, अब कब खुलेगा पोर्टल – जानिए?

Bihar Teacher Transfer: बिहार में 6 लाख शिक्षकों को अपने मनपसंद स्कूल में तैनाती के लिए लंबा इंतजार करना होगा। एमएलसी चुनाव की आचार संहिता के कारण तबादला प्रक्रिया रुक गई है, अब नवंबर #BiharTeacherTransfer,#MLCElectionBihar,#EducationDepartmentBihar

पटना में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 नाबालिगों को रौंदा, 2 की मौत

Bihar Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर रविवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं। #BiharAccident,#PatnaNews,#AtalPath