spot_img

राजद सुप्रीमो लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, झारखंड हाई कोर्ट में दायर की गई पीआईएल

spot_img
- Advertisement -

रांची, RANCHI देशज न्यूज। चारा घोटाले मामले के सजायाफ्ता लालू यादव की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं. क्योंकि जेल में रहकर फोन कर बिहार के एक बीजेपी विधायक को प्रलोभन देने के मामले में आज झारखंड हाइकोर्ट में एक पीआईएल दाखिल किया गया।

- Advertisement -

इस मामले में हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि लालू यादव शुरू से ही जेल मैनुअल का लगातार उल्लंघन करते आ रहे हैं जो एक गंभीर मामला है। जबसे वे जेल गए हैं तब से वे रिम्स में ही हैं जहां फाइव स्टार फैसिलिटी दी गयी है, वे केवल नाम के जेल में हैं वास्तव में वे जेल में हैं ही नहीं। जेल में रहकर वे कई तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं इसी को आधार बना कर हमलोंगों नें पीआईएल फाइल किया है।

- Advertisement -

उन्होंनें कहा इस मामले में हाई कोर्ट को स्वत संज्ञान लेना चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो सके। वहीं पीआईएल कर्ता अनुरंजन अशोक का कहना है कि लालू जी के पास चार मोबाइल चार सिम कार्ड हैं और तीन सेवादार है जो जेल मैनुअल के विपरीत है। लालू जेल में रहते हुए हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रहे हैं।

- Advertisement -

इसी को आधार बनाया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में लालू जी के खिलाफ थानें में एक अपराधिक मामला भी दर्ज कराएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET छात्रा मौत: इंसाफ के लिए सड़क पर बेबस मां, पटना की सड़कों पर उतरे परिजन – छात्र, निकला मार्च, धरना, पूछा बेटी को...

NEET छात्रा मौत: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक NEET छात्रा की संदिग्ध...

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...