spot_img

Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Darbhanga Robbery: दुर्गा पूजा के समापन पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम। सिमरी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga Robbery: दरभंगा में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना ने सनसनी फैला दी। सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित अंबिका ज्वेलर्स में दो बाइक सवार अपराधियों ने करीब 19 लाख रुपये के सोने के जेवर लूट लिए। दुर्गा पूजा के ठीक समापन के मौके पर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सिमरी तारालाही मुख्य मार्ग स्थित अंबिका ज्वेलर्स में मंगलवार को दिनदहाड़े ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बुलेट पर सवार दो शातिर अपराधी लगभग 120 ग्राम सोने जेवरात, जिसकी कीमत करीब 19 लाख बताई जा रही है, लेकर फरार हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर दो अपराधी एक बाइक पर सवार होकर ज्वेलरी शॉप पहुंचे। एक अपराधी दुकान के बाहर ही रुका रहा, जबकि दूसरा अंदर घुस गया। दुकान के मालिक संजय कुमार ठाकुर के भाई रवि कुमार को झांसा देकर, अपराधी 90 ग्राम सोने की चेन और झुमके का एक पैकेट लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए आभूषणों की कुल कीमत लगभग 19 लाख रुपये आंकी जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अब रेत की किल्लत नहीं! गया, अरवल, जमुई, पटना, भोजपुर और औरंगाबाद में खुल रहे नए घाट, 452 की नीलामी से बढ़ेगी सप्लाई

Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम

लूट के बाद पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज

इस घटना की सूचना तत्काल स्थानीय सिमरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे

Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है। फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अंबिका ज्वेलर्स के मालिक संजय कुमार ठाकुर ने देशज टाइम्स को बताया, ‘हमने स्थानीय सिमरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस टीम आई थी और सीसीटीवी फुटेज लेकर गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन थाना में नहीं दिया गया है।’

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों को सकते में डाल दिया है। पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने मौके पर बताया उन्होंने पीड़ित दुकानदार संजय ठाकुर से पूरी घटना की जानकारी ली है। दुकान में लगे सीसीटीवी के साथ-साथ आसपास की दुकानों के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। अपराधियों की पहचान के लिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। बुलेट के नंबर के आधार पर भी तलाश की जा रही है। हालांकि, देशज टाइम्स को संजय ठाकुर ने बताया कि कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘अघोषित आपातकाल’ | ‘हम डरेंगे नहीं- डरना नहीं है, हम क्यों डरें? आंदोलन जारी रहेगा! अभिजीत दीपके का बड़ा बयान – मगर दिवाली...

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह 'अघोषित आपातकाल' है, ल #AbhijeetDipke,#CJPProtest,#JantarMantar

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल| जानिए किन शहरों को मिलेगी बड़ी राहत

Bihar Vande Bharat Train: दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, जिससे कंफर्म #BiharVandeBharat,#DelhiPatnaTrain,#FestivalSpecial

Bihar Road Project खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल – के बीच कनेक्टिविटी पर खर्च होंगे ₹781 करोड़! अपग्रेडेशन, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से बदलने वाली...

Bihar Road Project: बिहार के खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिलों को जल्द ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी। 781.65 करोड़ रुपये की लागत से SH-95 का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होगा, जिस #BiharRoadProject,#KhagariaNews,#SaharsaConnectivity

‘भारत को तोड़ने की साजिश!’ मोहन भागवत का बड़ा खुलासा, बताया कौन कर रहा है देश को टारगेट | पढ़िए – RSS प्रमुख के...

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दावा किया है कि भारत को तोड़ने की साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने 'वैश्विक ताकतों' पर 'रिजिम चेंज' के नाम पर देश क #MohanBhagwat,#RSSChief,#IndiaSecurity