मई,2,2024
spot_img

लदनियां के शिक्षकों का मूल प्रमाण पत्र होगा वापस, बोले बीडीओ-जरूर करें अपने गुरु का सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां रिपोर्टर, देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। लदनियां सामुदायिक प्रशिक्षण भवन के सभागार में  बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल एवं टीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ लदनियां प्रखंड इकाई ने संयुक्त रुप से सभी नव पदस्थापित प्रशासनिक पदाधिकारी स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में बीडीओ अखिलेश्वर कुमार,सीओ निशीथ नन्दन, बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर,थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नरेन्द्र प्रसाद को मिथिलांचल परम्परा से चादर,पाग एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे बड़ा है। गुरू का सम्मान हर कोई को करना चाहिए। गुरुजनों द्वारा पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाना अपने आप में मिसाल है।

बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि छह वर्षों से प्रखंड कार्यालय में मूल प्रमाणपत्र कार्यालय में जमा है। जिसे वापस नहीं किए जाने पर हेरत जताते हुए कहा कि प्रमाणपत्र वापस करना लाजमी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरुजनों ने लोगों को अंधकार जीवन को ज्ञान दीप जलाकर उजाले में ले जाते हैं।

वैसे गुरुजनों को सहृदय नमन करते हैं। जिन्होंने हमलोगों को बचपन से ही अनुशासन का पाठ पढ़ाए। अपने को गौरवान्वित महशुस करते हैं,सम्मान तो पूर्व में भी किया गया। लेकिन कभी भी गुरुजनों से नहीं। आज गुरुवर हमको सम्मान किया। उन गुरुवर को सम्बोधित करने का कोई शब्द नहीं मिलता जिससे हम सम्बोधित कर सकें।

सीओ निशीथ नन्दन ने कहा कि आज हम जो कुछ है,उसका श्रेय गुरुवर को ही जाता है। मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष लाल बिहारी प्रसाद वर्मा,अमलेश कुमार रंजन,सुनील कुमार पासवान के अलावा पूर्व बीआरपी बद्री नारायण सिंहा,बीआरपी मो.मंसूर साफी,राजकुमार पूर्वे,विष्णु कान्त राय,राजदेव राय,मो.रेयाज,लेख नारायण यादव,मो.सम्मिउल्लाह,अशोक पासवान,स्वतंत्र पांडेय, जाकिर मंसूरी,हरिश्चन्द्र चोधरी, मो.नईमुद्दीन अंसारी, दयानन्द कुमार एवं रामायणी देवी, कृष्ण कुमार सिंह,दिलीप कुमार सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। जबकि समारोह की अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष लाल बिहारी प्रसाद वर्मा एवं संचालन अमलेश कुमार रंजन ने किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें