मई,2,2024
spot_img

मधुबनी में LJP स्थापना दिवस में याद आए रामविलास,बोले कार्यकर्ता,पार्टी करेंगे मजबूत यही संकल्प

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का 20वां स्थापना दिवस समारोह जलधारी चौक कार्यालय मनाया गया। लोजपा कार्यकर्ताओं नें स्थापना दिवस पर संकल्प लिया कि पार्टी संस्थापक स्व रामविलास पासवान के सपनों के भारत का निर्माण करना हमारा परम कर्तव्य बनता है।

नेता स्व रामविलास पासवान का बेदाग चेहरा, स्वच्छ छवि भारतीय जनमानस पटल पर परिलक्षित होता है। उनका यह वाक्य-हम उस घर में दिया जलाने चलें है,जहां सदियों से अंधेरा है।

यह हम कार्यकर्ताओं का आदर्श वाक्य है। बिहार विधानसभा चुनाव में जो लोजपा का विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट था उसको बिहार के 24 लाख मतदाताओं ने अपना समर्थन दिया। आज हम कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि उनके विश्वास एवं समर्थन पर खड़ा उतरें।

लोजपा कार्यकर्ता सदन से सड़क तक बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट को लागू करवाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। स्थापना दिवस समारोह में सर्वप्रथम लोजपा संस्थापक के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से किया गया।

स्थापना दिवस समारोह में लोजपा पुर्व जिला अध्यक्ष शशिनाथ चोधरी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चोधरी,अकलियत सेल जिला अध्यक्ष राजू अंसारी,दलित सेना जिलाध्यक्ष गुरुदेव पासवान, श्याम सुंदर पासवान,प्रवीण झा,मनोज चोधरी,गुलाब चंद्र पासवान, उमेश चंद्र पासवान,रामनंदन पासवान, रौशन कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें