back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

बच्चे कितने हैं स्वस्थ, मेडिकल टीम ने जाना, मिली सलाह

spot_img
- Advertisement - Advertisement

राहुल सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय हवाई अड्डा एक व दो में आयोजित चार दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। चार दिन तक चले उक्त शिविर में पहुंची मेडिकल टीम ने उक्त विद्यालय के छह से अठारह वर्ष तक आयु के 832 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं त्वचा व दंत रोग से ग्रसित 119 बच्चों को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी के लिए रेफर कर दिया। टीम संख्या एक में शामिल कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एमएस आलम व डॉ. विजय कुमार ने छह से अठारह वर्ष तक के 332 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। वहीं चिकित्सकों ने दंत व त्वचा रोग आदि से ग्रसित 52 बच्चों को सीएचसी रनवें-केवटी के लिए रेफर किया। शिविर में फार्मासिस्ट मो. जफर व एएनएम प्रीति कुमारी शामिल थे। वहीं टीम संख्या दो में शामिल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश व डॉ. योगेश ने छह से अठारह वर्ष आयु तक के पांच सौ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। वहीं, त्वचा व दंत आदि रोग से ग्रसित 67 बच्चों को  सीएचसी रनवें-केवटी के लिए रेफर किया। टीम में एएनएम लुशा कुमारी भी शामिल थी। मौके पर कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. कासिम, प्राचार्य अनंत कुमार मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे। स्वास्थ्य परीक्षण में विद्यालय के सभी वर्गों के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने टीम को सराहनीय सहयोग किया।बच्चे कितने हैं स्वस्थ, मेडिकल टीम ने जाना, मिली सलाह

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...

T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच के लिए तैयार हो जाइए! टी20 वर्ल्ड कप...

47 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है मेगास्टार्स की जोड़ी, थलाइवा और यूनिवर्स बॉस मचाएंगे धमाल!

Rajinikanth Kamal Haasan: टॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, जिनकी एक झलक के लिए...

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें