back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

लखनऊ – पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन का 5 दिसंबर से परिवर्तित हो जाएगा समय सारिणी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, दशज न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते चलने वाली लखनऊ -पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारिणी परिवर्तित कर दिया गया है और इसकी घोषणा रेलवे प्रशासन ने की है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के समय में 05 दिसम्बर से संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 02530 – 02529 लखनऊ – पाटलिपुत्र – लखनऊ संशोधित समय-सारिणी के अनुसार 05 दिसम्बर से चलायी जायेगी। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।Train railway chapra time table change
– 02530 लखनऊ – पाटलिपुत्र संशोधित समय सारिणी के अनुसार लखनऊ जं से सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रातः 05.20 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 05.27 बजे,गोंडा जं. से 07.33 बजे, बस्ती से 08.36 बजे, गोरखपुर जं० से 10.10 बजे, देवरिया सदर से 11.06 बजे, सीवान से 12.08 बजे, छपरा जं से 13.14 बजे, दिघवारा से 13.48 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 14.50 बजे पहुँचेगी। –
02529 पाटलिपुत्र- लखनऊ संशोधित समय सारिणी के अनुसार पाटलिपुत्र से सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को 16.30 बजे प्रस्थान कर दिघवारा से 17.07 बजे, छपरा जं से 18.11 बजे, सीवान से 19.03 बजे, देवरिया सदर से 20.02 बजे, गोरखपुर जं० से 21.35 बजे, बस्ती से 22.38 बजे, गोंडा से 23.53 बजे, दुसरे दिन बादशाहनगर से 02.10 बजे छूटकर लखनऊ जं० 02.45 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी का संचालन का दिन एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी। Train railway chapra time table change
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ayesha Khan के साथ हुआ बड़ा फ्रॉड! फेक WhatsApp अकाउंट को लेकर मचा बवाल

Ayesha Khan News: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' में अपनी अदाओं...

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवी

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवीSkoda Kylaq: क्यों बढ़ रही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें