back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 26, 2025

बच्चों ने लोगों को जगाया कहा, अब पॉलीथिन को बोलो ना

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बच्चों ने लोगों को जगाया कहा, अब पॉलीथिन को बोलो ना आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। सरकार की ओर से पूरे बिहार में प्लास्टिक थैली पर लगाए गए प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जयनगर नपं प्रशासन की ओर से स्कूली छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। एसडीओ शंकर शरण ओमी , कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. इंद्रकुमार मंडल, सीओ संतोष कुमार व मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। जागरूकता रैली में प्लस टू हाई स्कूल, जमुनाधर रूगटा बालिका उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय, जवाहर विद्यापीठ व डॉन बास्को इंग्लिश स्कूल के छात्र व शिक्षकों ने भाग लिया। एसडीओ ने बताया कि पर्यावरण बचाने के लिए प्लास्टिक थैली के उपयोग पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें सौ से पांच हजार तक का जुर्माना वसूल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के बैग के कारण पर्यावरण के नुकसान के साथ नदी व नाले भी जाम हो जाते हैं जिससे जल जमाव के कारण मक्खी, मच्छर व बैक्टीरिया पनपते हैं। प्लास्टिक से पेड़-पौधे की जड़ों के विकास में बाधा उत्पन्न होती है। जलने से बचने वाली जहरीली गैस लोगों को बीमार बनाती है। पशुचारे के साथ प्लास्टिक भी खा लेते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि प्लास्टिक थौली का भंडारण, उपयोग पर रोक लगाएं। छात्रों की जागरूकता रैली पूरे शहरी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों को जगाया।   बच्चों ने लोगों को जगाया कहा, अब पॉलीथिन को बोलो ना

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

First Semester Exams: जनवरी में पूरी होंगी फर्स्ट सेमेस्टर एग्जाम्स, शिक्षा के कैलेंडर का होगा पालन

First Semester Exams: ज्ञान के सागर में गोते लगाने वाले छात्रों के लिए हर...

छात्रों के लिए राहत की खबर: जनवरी में ही संपन्न होंगी First Semester Exams, नए सत्र को मिलेगी गति

First Semester Exams: कॉलेज की दहलीज पर कदम रखने वाले छात्रों के लिए एक...

First Semester Exam: जनवरी में ही पूरी होंगी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं, छात्रों को मिलेगी राहत

First Semester Exam: ज्ञान के सागर में डूबकी लगाने वाले नौनिहालों के लिए अब...

दिल्ली में Air Pollution का गंभीर संकट: क्या बीजिंग मॉडल है समाधान?

Air Pollution: पिछले तीन महीनों से देश की राजधानी दिल्ली गंभीर स्मॉग और वायु...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें